टीम इंडिया ने नकवी से इसलिए नहीं ली ट्रॉफी
एशिया कप ट्रॉफी को लेकर बड़ा ड्रामा। टीम इंडिया ने अवॉर्ड सेरेमनी में पाकिस्तानी नेतृत्व से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके चलते समारोह देर तक रुका रहा। आखिरकार अवॉर्ड सेरेमनी खत्म हुई लेकिन भारतीय टीम ट्रॉफी लेकर नहीं गई।
ट्रॉफी लेने से साफ इनकार करनके इस कदम के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। आयोजनकर्ताओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।
कप्तान सूर्या का बड़ा ऐलान
एशिया कप जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हराने वाली इस जीत की मैच फीस भारतीय सेना को देना चाहता हूं। सूर्या के इस कदम से टीम और प्रशंसकों में गर्व का माहौल है।
अभिषेक शर्मा अवार्ड
एशिया कप फाइनल में धुआंधार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। उनके हरफनमौला खेल ने टीम इंडिया को पाकिस्तान पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अवॉर्ड पाकर अभिषेक भावुक नजर आए
तिलक वर्मा का कमाल
एशिया कप फाइनल में तिलक वर्मा का जलवा। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। तिलक को ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड मिला। उनकी दमदार पारी की सभी ने जमकर तारीफ की।
अवार्ड सेरेमनी
एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष भारतीय टीम को ट्रॉफी देने के लिए आगे आए। अवार्ड सेरेमनी की शुरुआत हुई लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के इनकार के चलते देर तक ड्रामा चलता रहा। पूरे स्टेडियम में असमंजस की स्थिति बनी रही।
भारत की जीत पर PM मोदी का संदेश
एशिया कप में पाकिस्तान पर जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा संदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा—”मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर कामयाब, भारत जीता।” उनके इस बयान ने खिलाड़ियों और सेना दोनों का मनोबल बढ़ाया।
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट बिहार की राजधानी के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। मेट्रो से ट्रैफिक जाम से राहत और तेज़ आवाजाही का रास्ता खुलेगा। लोगों में उत्साह का माहौल।
अहमदाबाद हादसा
अहमदाबाद में दर्दनाक हादसा, होर्डिंग लगाते समय सातवीं मंजिल से 10 मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मौके पर हड़कंप मच गया।
राहुल गांधी की बातचीत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने करुर हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और TVK प्रमुख विजय से फोन पर बातचीत की। राहुल ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और राज्य सरकार से बेहतर मदद और राहत देने की अपील की।
पंजाब में पराली संकट
पंजाब में पराली जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई। अब तक 90 मामले दर्ज किए गए। कई किसानों पर जुर्माना लगाया गया और FIR दर्ज हुई। प्रशासन ने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदूषण रोकने के लिए सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
न्यूयॉर्क चुनाव
अमेरिका में बड़ा राजनीतिक अपडेट। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने अगला चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा कि निजी कारणों से यह निर्णय लिया। अब मेयर पद के लिए नए उम्मीदवारों की तलाश शुरू हो गई है।
दिल्ली के झंडेवालान मंदिर आरती
दिल्ली में शारदीय नवरात्र का विशेष आयोजन। सातवें दिन झंडेवालान मंदिर में सुबह विशेष आरती की गई। बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और देवी मां के दर्शन किए। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए
दिल्ली BJP कार्यालय
दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी को नया दफ्तर मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसे संगठन के लिए अहम दिन माना जा रहा है।





