Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: भूकंप से तबाह हुए म्यांमार में फिर से लगे झटके,भूकंप से अब तक 694 लोगों की मौत,पीएम रविवार को करेंगे महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ का दौरा, भोपाल में आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स का शुभारंभ

DigitalDesk by DigitalDesk
March 29, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भूकंप से तबाह हुए म्यांमार में फिर से लगे झटके,भूकंप से अब तक 694 लोगों की मौत

म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद से अब तक रह-रहकर झटके लग रहे हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र NCS की माने तो शुक्रवार देर रात 11:56 बजे स्थानीय समयानुसार म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर एक बार फिर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार में भूकंप के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 694 हो गई है।वहीं घायलों की संख्या भी 1,670 हो गई। अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से कहा है कि भूकंप से मौतों का आंकड़ा 10 हजार तक पहुंच सकता है। फिलहाल अब भी लगातार भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। यह लोगों को डरा रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान में भी आज शनिवार की सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है।

पीएम मोदी रविवार को करेंगे महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के एकदिनी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही पीएम मोदी कुछ विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तो वहीं कुछ परियोजनाओं के परिचालन का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक पीएम मोदी महाराष्ट्र के नागपुर में विभिन्न कार्यक्रमोंं में शामिल होंगे। वे नागपुर के स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे इसके साथ ही दीक्षाभूमि भी जाएंगे। पीएम मोदी डॉ. बी. आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।
महाराष्ट्र से ही पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचेंगे। जहां आयोजित 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की वे आधारशिला रखेंगे। परियोजनाओं के संचालन का शुभारम्भ करेंगे, इसके साथ ही राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली ग्रिड को मजबूत करने के साथ ही बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बिजली उत्पादन और संचारण की कई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कई रेल के साथ ही सड़क परियोजनाओं के विकास की भी शुरुआत की जाएगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

आज बिहार के दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार 29 मार्च को बिहार की राजधानी पटना आने वाले हैं। शाह अगले दिन 30 मार्च को पटना और गोपालगंज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिहार के विधानसभा चुनाव को लेकर शाह बीजेपी की अहम बैठक भी लेंगे। चुनावी साल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। अमित शाह 29 मार्च की शाम को राजधानी पटना पहुंचेंगे। पटना में शाह बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम

आज सुबह 11:30 बजे रोड-शो करेंगे सीएम धामी
हाथीबड़कला पुलिस चौकी से सर्वे स्टेडियम तक रोड-शो
धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम
हाथीबड़कला के बहुउद्देशीय शिविर में होंगे शामिल

भोपाल में आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स का शुभारंभ

आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स” दो दिवसीय बूट कैंप आज शनिवार 29 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। जिसका समापन रविवार 30 मार्च को होगा। भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 लाख प्रोफेशनल्स को राजनीति से जोड़ने के विजन के तहत, “आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स” बूट कैंप पार्टी के सदस्यता अभियान का विस्तार है। शनिवार 29 मार्च से ‘आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ बूट कैंप अभियान का आगाज हो रहा है। बूट कैंप 29 और 30 मार्च को पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में हो रहा है।

Post Views: 396
Tags: #7.7 magnitude earthquake#Myanmar in earthquake#news 25 march 2025#US Geological Surveylive india-newsNational Center for Seismology
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version