ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: दिल्ली कैबिनेट की बड़ी बैठक आज,14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास, J&K में कई पर्यटक स्थलों को किया बंद

breaking news today

दिल्ली कैबिनेट की बड़ी बैठक आज

आज 12 बजे से शुरू होगी बैठक
सीएम रेखा करेंगी बैठक की अध्यक्षता
कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रायबरेली दौरा

कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे राहुल गांधी
केंद्रीय योजनाओं का जायजा लेंगे राहुल गांधी
बचत भवन में दिशा की बैठक में करेंगे शिरकत
सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे राहुल गांधी
डलमऊ में बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे
30 अप्रैल को सांसद आवास में करेंगे जनता दर्शन
जनता दर्शन के बाद अमेठी जाएंगे राहुल गांधी
अमेठी स्थित फील्ड गन फैक्ट्री का करेंगे निरीक्षण

CM योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम

आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी
गोरखपुर और देवरिया जनपद का दौरा करेंगे CM
12.15 बजे राजकीय महाविद्यालय देवरिया पहुंचेंगे
12- 1.20 बजे तक राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम
जैसौली का उद्घाटन, परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
1.45 बजे MP पॉलिटेक्निक गोरखपुर पहुंचेंगे CM
3.45 बजे गोरक्षनाथ मंदिर गोरखपुर जाएंगे योगी
4 बजे गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, चरगांव का उद्घाटन करेंगे
गोरक्षनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे सीएम योगी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास

तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
35 गेंद में IPL करियर का पहला शतक
11 छक्के, 7 चौके मारकर खेली 101 रन की पारी
IPL में 14 साल की उम्र में शतक जड़ने वाले पहले प्लेयर
राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से दिलाई जीत

J&K में कई पर्यटक स्थलों को किया बंद

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर Jammu & Kashmir में कई पर्यटक स्थलों को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर ये फैसला लिया गया है। आतंकवादी हमलों की आशंका के बारे में खुफिया चेतावनी के चलते कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटक स्थलों को फिलहाल बंद किया है।

Exit mobile version