ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
PM मोदी जापान के लिए होंगे रवाना
भारत-जापान शिखर सम्मेलन में PM मोदी होंगे शामिल
PM मोदी की विदेश यात्रा – आज जाएंगे जापान
भारत-जापान रिश्तों पर होगा बड़ा मंथन, PM मोदी होंगे मौजूद
बिहार राजनीति
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” 12वें दिन सीतामढ़ी पहुंची। दोनों नेताओं ने पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा।
अमेरिका-चीन विवाद
अमेरिकी संसदीय कमेटी ने ट्रंप से सवाल किया कि “भारत पर टैरिफ, लेकिन चीन को क्यों छूट?”। कमेटी ने कहा कि चीन रूस से सस्ते दाम पर तेल खरीद रहा है, फिर भी उसे टारगेट क्यों नहीं किया गया।
स्टूडेंट वीज़ा
अमेरिका विदेशी छात्रों पर और सख्त हो सकता है। नए नियम लागू होने पर लाखों छात्रों का अमेरिका में पढ़ाई का सपना मुश्किल हो सकता है।
गाजा युद्ध
भारत ने गाजा में पत्रकारों की मौत पर दुख जताया। विदेश मंत्रालय ने कहा “पत्रकारों की हत्या स्तब्धकारी और खेदजनक”।
मुंबई हादसा
विरार में अपार्टमेंट गिरने से अब तक 15 मौतें, रेस्क्यू ऑपरेशन 30 घंटे से जारी। हादसे से इलाके में अवैध निर्माणों पर सवाल।
राहुल का वार
अनाम पार्टियों को मिले चंदे पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा – “हमसे शपथ पत्र मांगा तो उनसे क्यों नहीं?”
अमेरिका गोलीकांड
मिनियापोलिस के कैथोलिक स्कूल में गोलीबारी, 2 बच्चों की मौत और 17 घायल। हमलावर की पहचान 23 वर्षीय युवक रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई।
क्वाड मीटिंग
जापान यात्रा से पहले भारत के राजदूत बोले – “क्वाड का एजेंडा ठोस और सकारात्मक।”
बिहार-नेपाल अलर्ट
नेपाल के रास्ते बिहार में जैश के 3 आतंकी घुसे, पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया।
चीन – WWII में जापान के सरेंडर के 80 साल पूरे होने पर बीजिंग में सैन्य परेड का आयोजन होगा।
J&K – गुरेज सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, 2 आतंकी ढेर।
नक्सल सरेंडर – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।
दिल्ली – यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर।
अर्जेंटीना – वैध US वीज़ा वाले भारतीयों को अब बिना वीजा अर्जेंटीना एंट्री की सुविधा।
साइबर क्राइम – CBI-FBI ने $40 मिलियन के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया।
US-गाजा नीति – ट्रंप, पूर्व PM टोनी ब्लेयर और जेरड कुश्नर ने गाजा युद्ध रणनीति पर बैठक की।
उत्तराखंड – नैनीताल की हेरिटेज बिल्डिंग में आग, एक की मौत; मल्लीताल बाजार की पुरानी इमारत भी जली।(प्रकाश कुमार पांडेय)





