ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट : मुंबई में अमित शाह करेंगे ‘इंडिया मॅरिटाइम वीक 2025’ का उद्घाटन, तीन दिन के भारत दौरे पर EU प्रतिनिधिमंडल

breaking news plat today

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट

मुंबई में अमित शाह करेंगे ‘इंडिया मॅरिटाइम वीक 2025’ का उद्घाटन

गृहमंत्री अमित शाह आज मुंबई में ‘इंडिया मॅरिटाइम वीक 2025’ का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वैश्विक समुद्री उद्योग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारत की समुद्री नीति पर अहम घोषणाएं संभव।

तीन दिन के भारत दौरे पर EU प्रतिनिधिमंडल

यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल आज से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर रहेगा। दोनों पक्षों के बीच फ्री ट्रेड डील, निवेश और तकनीकी सहयोग पर उच्चस्तरीय चर्चा होगी।

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा बेटे की हत्या केस में जांच में शामिल होंगे

पंचकूला में पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा आज अपने बेटे की हत्या मामले में पुलिस जांच में शामिल होंगे। SIT ने उनसे कई अहम सवाल पूछने की तैयारी की है।

मुरादाबाद में रेस्टोरेंट में आग, एक की मौत

मुरादाबाद में एक रेस्टोरेंट और ऊपर के मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, कई लोग घायल। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।

चेन्नई में एक्टर विजय करेंगे पीड़ित परिवारों से मुलाकात

तमिल सुपरस्टार विजय आज करूर हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। घटना में 7 लोगों की जान गई थी। विजय के पहुंचने से इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई।

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील की जमानत पर सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली दंगों के आरोपियों उमर खालिद, शरजील इमाम समेत 6 लोगों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा था।

AGR विवाद: वोडाफोन आइडिया की याचिका पर सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट आज AGR बकाया मामले में वोडाफोन आइडिया की याचिका पर सुनवाई करेगा। कंपनी ने राहत और भुगतान अवधि बढ़ाने की मांग की है।

राउज एवेन्यू कोर्ट में कपिल मिश्रा केस की सुनवाई

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज भाजपा नेता कपिल मिश्रा से जुड़े केस की सुनवाई करेगी। अदालत ने पिछली सुनवाई में दस्तावेजों की कमी पर नाराजगी जताई थी।

कंगना रनौत की याचिका खारिज, आज कोर्ट में पेशी संभव

बठिंडा कोर्ट ने अभिनेत्री कंगना रनौत की स्थायी छूट की अर्जी खारिज कर दी। मानहानि मामले में आज उनकी कोर्ट में पेशी हो सकती है।

पहले चरण की मतदाता सूची संशोधन का शेड्यूल आज जारी होगा

चुनाव आयोग आज पहले चरण की मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी करेगा। जिलों में बूथ स्तर पर पुनरीक्षण का काम जल्द शुरू होगा।

हुड्डा–AJL केस में ट्रायल पर लगी रोक आज खत्म होगी

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भूपिंदर सिंह हुड्डा और AJL केस की ट्रायल पर लगी रोक आज समाप्त होगी। अब निचली अदालत में सुनवाई दोबारा शुरू होगी।

CBI ने IRCTC घोटाले में लालू परिवार के खिलाफ सबूत सौंपे

CBI ने IRCTC घोटाले में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ गवाहों की सूची अदालत में सौंपी। आज से नियमित सुनवाई शुरू होगी। ( प्रकाश कुमार पाण्डेय )

Exit mobile version