ब्रेकिंग न्यूज अपडेट …. वैष्णो देवी हादसा – मरने वालों की संख्या हुई 31,कुल्लू-मनाली देश-दुनिया से कटा… सैकड़ों टूरिस्ट फंसे, ट्रंप का बयान – सूई भारत पाक युद्ध पर अटकी

breaking news plat today

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट …. वैष्णो देवी हादसा – मरने वालों की संख्या हुई 31
अर्धकुमारी मंदिर के पास लैंडस्लाइड… मौतों का आंकड़ा बढ़कर 31
जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम में अर्धकुमारी मंदिर के पास मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। घटना पुराने ट्रैक पर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 हिमाचल में तबाही
कुल्लू-मनाली देश-दुनिया से कटा… सैकड़ों टूरिस्ट फंसे
हिमाचल बारिश का असर
चंबा में 24 घंटे से संचार ठप… 3 जिलों में स्कूल बंद
कुल्लू जिला पूरी तरह देश-दुनिया से कटा। चंबा में 24 घंटे से संचार सेवाएं ठप, मनाली समेत सैकड़ों टूरिस्ट फंसे। 3 जिलों में स्कूल बंद, DC ने पेट्रोल-डीजल के रिजर्व रखने और जमाखोरी रोकने के आदेश दिए।
DC कुल्लू का आदेश
पेट्रोल-डीजल रिजर्व रखने और जमाखोरी रोकने के निर्देश

 ट्रंप का बयान – सूई भारत पाक युद्ध पर अटकी
ट्रंप का दावा
भारत-पाक जंग रुकवाने का फिर से श्रेय लिया
ट्रंप की धमकी
भारत को टैरिफ लगाने की धमकी वाली कहानी दोहराई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत-पाक जंग का श्रेय लेने में जुटे। कहा – “ऑपरेशन सिंदूर के वक्त
मैंने नरेंद्र मोदी जैसे शानदार इंसान से बात की थी।” साथ ही भारत को भारी टैरिफ लगाने की धमकी की कहानी दोहराई।

जम्मू-कश्मीर अलर्ट जारी

लेह एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, इंडिगो ने यात्रियों से स्टेटस चेक करने की अपील की।

झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर, दक्षिण कश्मीर में बाढ़ का अलर्ट।

रेलवे ने बारिश के चलते 22 ट्रेनें रद्द कीं।

स्टालिन का बिहार दौरा

INDIA ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल
तमिलनाडु CM एमके स्टालिन आज बिहार में इंडिया ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे।

भारत-कतर रिश्ते
कतर का उच्च स्तरीय निवेश प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा

अन्य प्रमुख अपडेट्स

तिब्बत में 3.9 तीव्रता का भूकंप, केंद्र 10 किमी गहराई में।

जनशताब्दी एक्सप्रेस को असुरक्षित ट्रैक पर मोड़े जाने पर स्टेशन मास्टर और कंट्रोलर निलंबित।

आज येा गणेशोत्सव का आगाज हो गया है। देश भर में प्रसिद्ध मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी आज से गणेश चतुर्थी की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई है।

भारत पर अमेरिका का अतिरिक्त 25% टैरिफ आज से लागू। ( प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version