ब्रेकिंग न्यूज अपडेट… ट्रंप का बड़ा ऐलान,बिहार में चुनावी संग्राम, शाह और प्रियंका का तुफानी दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अक्टूबर से आयात शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया। फार्मा प्रोडक्ट पर 100%, किचन कैबिनेट पर 50% और ट्रकों पर 30% टैरिफ लगेगा। ट्रंप बोले- घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा और बजट घाटा कम करना लक्ष्य।
भारत में हाइपरटेंशन संकट
WHO की रिपोर्ट—भारत में 21 करोड़ लोग हाई बीपी से जूझ रहे। सिर्फ 39% जानते अपनी बीमारी, 83% का कंट्रोल नहीं। खतरा दिल और दिमाग की बीमारियों का। सरकार ने मुफ्त दवा योजनाओं से सफलता पाई, मगर जागरूकता और जांच दर बेहद कम।
बिहार में चुनावी संग्राम….पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डिजिटल माध्यम से बिहार की महिलाओं को 7500 करोड़ रुपये की राशि वितरित करेंगे। यह राशि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत दी जाएगी। मोदी कहेंगे—महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता। बीजेपी इसे चुनावी ‘मास्टरस्ट्रोक’ मान रही।
पटना और बेतिया में शाह करेंगे बैठक
गृहमंत्री अमित शाह आज पटना और बेतिया में बैठकों में शामिल होंगे। दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे शाह चुनावी रणनीति पर फोकस करेंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बिहार में अधिकार यात्रा और महिला संवाद कार्यक्रम से चुनावी आगाज करेंगी।
प्रियंका गांधी का बिहार दौरा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज सुबह पटना पहुंचीं। सदाकत आश्रम में महिला संवाद कार्यक्रम से अभियान शुरू करेंगी। इसके बाद अधिकार यात्रा में शामिल होकर रैलियों को संबोधित करेंगी। प्रियंका का फोकस महिलाओं, युवाओं और महंगाई जैसे मुद्दों पर रहेगा।
RJD का दावा
महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं—RJD सांसद संजय यादव बोले सीटों का बंटवारा NDA से पहले घोषित करेंगे। कांग्रेस और वामदलों से सहमति बन चुकी। तेजस्वी यादव ने सभी दलों को साथ लेकर चलने का भरोसा दिया। विपक्षी एकजुटता पर पार्टी ने विश्वास जताया।
IAS स्मिता सभरवाल को राहत
तेलंगाना हाईकोर्ट ने IAS अधिकारी स्मिता सभरवाल को अंतरिम संरक्षण दिया। हाल ही में उनके खिलाफ विवादित शिकायत दर्ज हुई थी। कोर्ट ने कहा—पूरी जांच से पहले किसी तरह की सख्त कार्रवाई न हो। स्मिता फिलहाल चीफ मिनिस्टर ऑफिस में तैनात।
दिल्ली में नाबालिग की हत्या
दिल्ली के सीलमपुर में 16 वर्षीय किशोर की चाकू गोदकर हत्या। आरोपी गिरफ्तार। पुलिस के मुताबिक आपसी झगड़े में घटना को अंजाम दिया गया। वारदात से इलाके में तनाव का माहौल। परिवार ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।
ओडिशा में मौसम अलर्ट
मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। अगले 48 घंटों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका। प्रशासन ने तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी। आपदा प्रबंधन दल सतर्क।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट आज पुलिस थानों में CCTV कैमरों की कमी पर स्वत: संज्ञान मामले में आदेश सुनाएगा। कोर्ट पहले भी पुलिस कस्टडी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कैमरे लगाने को कह चुका है। अब तक कई राज्यों में स्थिति संतोषजनक नहीं।
ब्राज़ील में गोलीबारी
ब्राज़ील के साओ पाउलो स्थित एक स्कूल में फायरिंग। दो छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही काबू किया। शुरुआती जांच में व्यक्तिगत विवाद का एंगल सामने आया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल, सरकार ने जांच के आदेश दिए।
प्रयागराज केस की सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट आज कृष्ण जन्मभूमि केस की सुनवाई करेगा। याचिका में विवादित स्थल पर पूजा-अर्चना की अनुमति मांगी गई है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार और केंद्र से जवाब मांगा था। मामला संवेदनशील, प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की। ( प्रकाश कुमार पांडेय)