राष्ट्रपति मुर्मू आज गाजियाबाद में, यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल का करेंगी उद्घाटन्
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गाजियाबाद पहुंचेंगी। वे यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगी। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और इमरजेंसी सेंटर शुरू किया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
कुआलालंपुर में ASEAN समिट शुरू
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज से दो दिवसीय ASEAN समिट की शुरुआत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा होगी।
भारत-चीन उड़ानें फिर शुरू
लंबे अंतराल के बाद भारत और चीन के बीच सीधी यात्री उड़ानें आज से फिर शुरू होंगी। दोनों देशों के बीच कारोबारी और राजनयिक संबंधों में यह अहम कदम माना जा रहा है। यात्रियों ने राहत जताई।
तेजस्वी यादव का चुनावी दौरा
बिहार चुनाव में आज तेजस्वी यादव का बड़ा रोड शो, वे कटिहार, किशनगंज और अररिया में चार जनसभाएं करेंगे। महागठबंधन के प्रचार की कमान तेजस्वी के हाथ में है, रैलियों में बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद।
वानुआतु में तेज भूकंप
प्रशांत महासागर के कोरल सागर में तेज झटके महसूस किए गए। वानुआतु में रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ। फिलहाल सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं।
दिल्ली में दमघोंटू हवा
दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची। आनंद विहार में AQI 430, वजीरपुर में 406 और अशोक विहार में 369 दर्ज। प्रदूषण से हालात बेहद खराब, स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी।
इंडिया गेट के आसपास भी स्मॉग
दिल्ली के सेंट्रल जोन में भी हवा जहरीली। इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में AQI 325 दर्ज हुआ। सुबह-शाम की धुंध से दृश्यता घट रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हवा अगले 48 घंटे में और बिगड़ सकती है।
पाकिस्तान की धमकी पर तनाव
इस्तांबुल में शांति वार्ता विफल रही तो पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से युद्ध की धमकी दी। पाक विदेश मंत्रालय ने कहा— “अगर तालिबान ने सीमा विवाद सुलझाने में सहयोग नहीं किया, तो सख्त कदम उठाएंगे।”
चीन के विदेश मंत्री का अमेरिका दौरा
चीन के विदेश मंत्री वांग यी आज दो दिवसीय अमेरिका यात्रा पर जाएंगे। वे अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, ताइवान और साउथ चाइना सी पर चर्चा संभावित है।
दिल्ली में STF एनकाउंटर
दिल्ली पुलिस की STF टीम ने गलाघोटूं गैंग के साथ एनकाउंटर किया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। गैंग पर कई हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं।
लखनऊ में युवक की आत्महत्या
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में कार के अंदर युवक ने खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। प्रकाश कुमार पांडेय





