Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट: बिहार दिवस सेलिब्रेशन…नजर में इलेक्शन, CBI की टीम ने की पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ठिकानों पर छापेमारी, वक्फ संशोधन बिल पर मंथन और विरोध आज

DigitalDesk by DigitalDesk
March 26, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार दिवस सेलिब्रेशन…नजर में इलेक्शन

बिहार में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल के निवास पर आज बुधवार 26 मार्च को मजमा लगने वाला है। बिहार में एनडीए के सभी सांसद जुटेंगे। इसके साथ ही बिहार से एनडीए के घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। वैसे तो यह डिनर बिहार दिवस की सेलिब्रेट पार्टी है लेकिन इस पार्टी में चुनावी चर्चा भी होगी। बीजेपी नेता के मुताबिक इस डिनर पार्टी में बिहार से एनडीए के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। इस दौरान लोकसभा के साथ राज्यसभा को मिलाकर करीब 42 सांसद शामिल होंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दिल्ली-NCR में आज आसमान से आग बरसेगी! कई राज्यों में होगी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही पूरे उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरु कर दिया है। ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान भी करीब 30 डिग्री के पार जा चुका है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भी 20 डिग्री से अधिक है। दिन भर तेज धूप खिलने लगी है। इतना ही नहीं दिन के साथ अब रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से 26 मार्च के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम की स्थिति को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है तो वहीं अन्य क्षेत्रों में गर्मी और शुष्क मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

वक्फ संशोधन बिल पर मंथन और विरोध आज 

केन्द्र सरकार संसद में वक्फ संशोधन बिल पेश करने की लगभग पूरी तैयारी कर चुकी है। इस संशोधन बिल सदन के पटल पर रखने से पहले आज बुधवार 26 मार्च को सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक संसद भवन के समन्वय कक्ष में हो रही है। इस अहम बैठक में वक्फ संशोधन के मुद्दे पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा के सामने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है। बता दें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस प्रदर्शन के लिए नीतीश कुमार की पार्टी JDU के साथ ही चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP को भी न्योता दिया गया है।

CBI की टीम ने की पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ठिकानों पर छापेमारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने आज बुधवार 26 मार्च को छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के आवास सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी की टीमें रायपुर के साथ ही भिलाई में भी भूपेश बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी पहुंचीं है।

हालांकि CBI ने यह नहीं बताया है कि यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ED की टीम ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी।

Post Views: 371
Tags: #Waqf Amendment bill#Waqf Amendment bill in ParliamentCentral Government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version