ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: महाकुंभ में महाशिवरात्रि,संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब,बागेश्वर धाम पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

breaking news today

उत्साह से मनाई जा रही महाशिवरात्रि,शिव आराधना में लीन श्रद्धालु,शिवालयों में बम-बम भोलेनाथ की गूंज

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का महा त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जिसे फाल्गुन माह में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। हर साल यह पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दश तिथि को मनाया जाता है। दरअसल, चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जाता है। कहते हैं महाशिवरात्रि के दिन जो लोग भगवान शिव का पूजन करते हैं, भगवान भोलेनाथ उन पर विशेष कृपा करते हैं। ऐसे में आज महाशिवरात्रि पर देश भर के शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर महादेव की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

महाकुंभ में महाशिवरात्रि,संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

प्रयागराज महाकुंभ नगर में इस समय श्रद्धालुओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। आज बुधवार 26 फरवरी को ​महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अंतिम स्नान पर्व है। इस अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। इस मौके पर महाकुंभ में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। आज महाशिवरात्रि स्नान पर्व के बाद पिछले 45 दिन तक चलने वाला महाकुंभ मेला संपन्न हो जायेगा। जिसमें करीब 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान का लाभ उठाया है।

बागेश्वर धाम पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बागेश्वर धाम में होने जा रहे सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। वे 251 गरीब कन्याओं को अपना आशीर्वाद देंगी। बता दें प्रदेश के छतरपुर जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर आज बुधवार 26 फरवरी को विशाल कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में चल रहे बुंदेलखंड महोत्सव के दौरान इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बागेश्वर धाम में शामिल होंगी। 251 बेसहारा कन्याओं को अपना आशीर्वाद देंगी। इससे पहले पीएम मोदी भी 23 फरवरी कसे बागेश्वर धाम आए थे। इस दौरान उन्होंने 100 बेड वाले कैंसर हॉस्पिटल की नींव रखी थी। आज राष्ट्रपति के बागेश्वर धाम में पहुंचने के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उत्तरी सुलावेसी में ​6.0 तीव्रता वाला भूकंप,सुनामी की आशंका नहीं

इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में आज बुधवार 26 फरवरी को भूकंप से दहशत फैल गई।  बिना बड़ी लहरें आए 6.0 तीव्रता का आया। मौसम विज्ञान जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई। एजेंसी की ओर से कहा भूकंप स्थानीय समयानुसार बुधवार 26 फरवरी की सुबह 5:55 बजे आया है। इसका का केंद्र पूर्वी बोलांग मोंगोंडो से 45 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित था। भूकंप का केन्द्र समुद्र तल के नीचे 10 किमी की गहराई में था। भूकंप के झटके पास ही स्थित गोरोन्तालो प्रांत में भी महसूस किये गये। जिसकी तीव्रता तीन एमएमआई दर्ज की गई। हालांकि एजेंसी की ओर से किसी तरह की सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की, क्योंकि भूकंप से बड़ी समुद्र में लहरें नहीं उठेंगी।

रेलवे देगा अब कैशबैक

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) की ओर से यूटीएस मोबाइल ऐप के जरिए अनारक्षित टिकटों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक की सुविधा शुरू की है। ज़ोन ने साल 2016 में हैदराबाद से जुड़े शहरों में 26 उपनगरीय स्टेशनों पर ‘यूटीएस’ मोबाइल एप्लिकेशन पेश किया था। इसके बाद जुलाई 2018 से प्लेटफॉर्म, यात्रा और सीज़न टिकट की बुकिंग के लिए इस महत्वपूर्ण सुविधा को सभी गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशन तक बढ़ाया गया। जिसमें इस रेलवे के सभी यूटीएस स्टेशन भी शामिल हैं।

Exit mobile version