ब्रेकिंग न्यूज अपडेट 26 अगस्त 2025: भारत पर ट्रंप का 50% टैरिफ से पहले शेयर बाजार में हडकंप,दिल्ली के पूर्व मंत्री AAP नेता भारद्वाज के घर पहुंची ED,बिहार की राजनीति: भाई-बहन की जोड़ी

breaking news plat today

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट | 26 अगस्त 2025
भारत पर ट्रंप का 50% टैरिफ 27 अगस्त 2025 से लागू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Russian Oil खरीदने को लेकर भारत पर बड़ा आर्थिक हमला किया है।  27 अगस्त 2025 से भारत पर अमेरिका की ओर से लगाया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू होगा। अब भारत पर अमेरिका का कुल टैरिफ 50% तक पहुंच चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले के बाद अब भारत भी ब्राजील की तरह सबसे ज्यादा US Tariff झेलने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है।
ट्रंप ने साफ कहा कि यह टैरिफ “पेनाल्टी” के तौर पर है।
अब सवाल यह है कि भारत इस दबाव को कैसे संभालेगा? विकल्पों में रूस, खाड़ी देशों और यूरोप के साथ व्यापार विस्तार, WTO में चुनौती और घरेलू उत्पादन बढ़ाने जैसे रास्ते शामिल बताए जा रहे हैं।

ट्रंप के टैरिफ अटैक,शेयर बाजार धड़ाम

Stock Market Fall: मंगलवार सुबह जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ 27 august से  लागू होने की खबर आई, भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप मच गया।
Sensex और Nifty खुलते ही धड़ाम
शुरुआती कारोबार में Sensex 900 अंक और Nifty 300 अंक तक टूटे।

दिल्ली के पूर्व मंत्री AAP नेता भारद्वाज के घर पहुंची ED

AAP के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री और सौरभ भारद्वाज संकट में घिरते नजर आ रहे हैं उनके घर समेत 13 ठिकानों पर आज सुबह ईडी ने रेड की है। दरअसल मामला करीब 5,590 करोड़ रुपये के अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़ा है। आरोप हैकि साल 2018-19 में मंजूर 24 अस्पताल परियोजनाओं में अनियमितताएं और फंड हेराफेरी है। इसे लेकर ACB ने जून में केस दर्ज किया था, जुलाई में ED की एंट्री हुई थी।

बिहार की राजनीति: भाई-बहन की जोड़ी

प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुईं । मौका है हरितालिका तीज का, प्रियंका आज सीता मंदिर में पूजा भी की।।

कांग्रेस रणनीति: NDA के गढ़ में प्रियंका की एंट्री से समीकरण बदलने की कोशिश है।
बता दें प्रियंका दो दिन तक अपने भाई राहुल के साथ कदमताल करेंगी।

चीन को ट्रंप की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को धमकाते हुए कहा है कि वह चाहें तो चीन को बर्बाद कर सकते हैं। मंच साझा कर रहे थे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ ट्रंप ने कहा कि उनके पास कई “तुरुप के पत्ते” हैं।

शेयर बाजार की बड़ी खबर: HDFC का बोनस शेयर

आज से HDFC बैंक के स्टॉक दो टुकड़ों में बंटेंगे।
जिनके पास 25 अगस्त तक 10 शेयर थे, उन्हें आज 10 बोनस शेयर मिलेंगे।
यानी 10 शेयरधारकों के पास अब 20 शेयर हो जाएंगे।
इस बोनस शेयर से निवेशकों में भारी उत्साह।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version