ब्रेकिंग न्यूज अपडेट— PM मोदी का गुजरात दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर हैं। अहमदाबाद में रोड शो से शुरुआत कर वे 5,477 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
दिल्ली CM की सुरक्षा बदली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिली CRPF की Z कैटेगरी सुरक्षा वापस ले ली गई है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस संभालेगी। हमला मामले में मुख्य आरोपी राजेश खिमजी समेत 2 लोग हिरासत में।
बिहार वोटर लिस्ट विवाद
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए गए। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा—“अगर वोटर गलत हैं तो उनसे जीते सांसद सही कैसे? ऐसे सांसदों से इस्तीफा लिया जाए।”
दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा
नई दरें लागू, अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए 64 रुपये तक का किराया। एयरपोर्ट एक्सप्रेस पर अधिकतम 5 रुपये की बढ़ोतरी।
ED की रेड पश्चिम बंगाल में
शिक्षक भर्ती घोटाले में TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा के मुर्शिदाबाद स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा।
SSC छात्रों का प्रदर्शन
रामलीला मैदान में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का हंगामा। 44 छात्र हिरासत में, बाद में रिहा। कांग्रेस ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया।
निक्की हत्याकांड
ग्रेटर नोएडा केस में पति और सास के बाद जेठ रोहित भी गिरफ्तार। घटना वाली रात से फरार था, पुलिस ने सिरसा टोल से पकड़ा।
यमन-इजरायल तनाव
यमन की राजधानी सना में जोरदार धमाका। हूती हमले के जवाब में इजरायल ने हवाई हमला किया।
कासगंज सड़क हादसा
यूपी के कासगंज में बढ़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। कई श्रद्धालु घायल हैं।
अन्य बड़ी खबरें
पीएम मोदी की डिग्री मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला।
स्पेसएक्स ने स्टारशिप की 10वीं लॉन्चिंग टाली।
रूस ने यूक्रेन के द्निप्रोपेट्रोव्स्क रीजन के गांव पर कब्जा किया।
लखनऊ के मलिहाबाद में रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर, कई घायल।
अमेरिका के लिए इंडिया पोस्ट की डाक सेवाएं अस्थायी रूप से बंद।
नेतन्याहू ने हूती शासन को चेतावनी दी—“इजरायल पर हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।