भोपाल में आज से ‘ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट—2025, पीएम मोदी की मौजूदगी में लगा निवेशकों का जमावड़ा
मध्यप्रदेश के संभाग स्तरीय सात विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों का जमावड़ा लगने के बाद आज 24 सामेवार फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट प्रारंभ हो रही है। ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025’ के रूप में यहां राजधानी में देश-विदेश के निवेशकों जमावड़ा लगा है। निवेश की संभावनाओं पर ना केवल मंथन होगा बल्कि यहां रोजगार की असीमित संभावनाओं के भी द्वार खुलेंगे।
पीएम ने बदला परीक्षार्थियों के लिए अपना शेड्यूल
- परीक्षा के दिन छात्र ही वीवीआईपी
- परीक्षा केंद्र जाने में देरी न हो…
- …इसलिए 15 मिनट बाद करेंगे GIS का किया उद्घाटन
- पहले राजभवन से पौने दस बजे पर निकलने वाले थे पीएम
- परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों परेशानी न हो
- इसलिए पीएम 10 बजे राजभवन से निकले
लालू बोले अब बिहार में होगी झूठ और जुमलों की बारिश
राष्ट्रीय जनता दल राजद अध्यक्ष ओर बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार पहुंचने से पहले तंज कसा है। लालू ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज राज्य में झूठ और जुमलों की बरसात होगी। लालू प्रसाद यादव ने आज सोमवार 24 फरवरी को अपनी सोशल मीडिया पर की पोस्ट में कहा “प्रधानमंत्री आज सोमवार को बिहार में है इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलो की बरसात होगी।
IPS केवल खुराना का निधन
उत्तराखंड कैडर के आईपीएस केवल खुराना का बीती रात नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे गंभीर बीमारियों के चलते लंबे समय से उपचाराधीन थे। उत्तराखंड देहरादून पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार केवल खुराना का नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कई दिनों से उपचार चल रहा था। वे मूलतः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले थे। खुराना वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वह वर्तमान में देहरादून में आईजी ट्रेनिंग पद पर नियुक्त थे।
पटना में हादसा, ट्रक ऑटो की टक्कर में सात मजदूर की मौत
बिहार के पटना जिले में स्थित मसौढी थाना क्षेत्र के मसौढी-नौबतपुर मार्ग पर नूरा पुल के पास रविवार देर रात एक हादसा हो गया। यहां ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में सात मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मसौढी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आज सोमवार 24 फरवरी को बताया कि पटना से मजदूरी कर करीब 12 मजदूर एक ऑटोरिक्शा से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस बीच नूरा पुल के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का एक्सल टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। इस हादसे में ऑटो पर सवार सात मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
झारखंड में आज से शुरू होगा विस का बजट सत्र
- 27 मार्च तक चलेगी सत्र की कार्यवाही
- बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस होंगे
- बजट को लेकर बोले सीएम सोरेन
- ‘विधायक पूरी तैयारी के साथ सदन में आएं’
- ‘बजट सत्र के दौरान अपनी उपस्थिति बनाए रखें’
दिल्ली में विधानसभा का सत्र आज से शुरू
- 27 फरवरी तक चलेगा यह सत्र
- 26 को शिवरात्रि की वजह से छुट्टी रहेगी
- प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह को शपथ दिलाएंगे LG
- प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाएंगे
- CAG की 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी-सीएम





