ब्रेकिंग न्यूज अपडेट—-फिजी के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा,PM मोदी का कार्यक्रम, Z श्रेणी सुरक्षा में रेखा,चीन ने अमेरिका को घेरा, भारत का समर्थन किया

breaking news plat today

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट—-फिजी के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका आगामी रविवार को तीन दिन की यात्रा पर भारत आएंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु सहित वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।

PM मोदी का कार्यक्रम

आज शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को पीएम मोदी कोलकाता में तीन नए मेट्रो मार्गों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बिहार के गया में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z श्रेणी सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा दी। उनके साथ दो महिला पीएसओ और CRPF जवान हर समय तैनात रहेंगे।

चीन ने अमेरिका को घेरा, भारत का समर्थन किया

भारत में चीन के राजदूत शू फेहोंग ने अमेरिका को “बुली” करार दिया। कहा— अमेरिका फ्री ट्रेड से लाभ लेने के बाद अब टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है।

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘वोट अधिकार यात्रा’ के छठे दिन जमालपुर (बिहार) पहुंचे।

दिल्ली को नया पुलिस कमिश्नर

सतीश गोलचा ने आज सुबह 10 बजे दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला।

दिल्ली: स्कूल में धमकी भरा मेल

द्वारका स्थित एक स्कूल को धमकी भरा मेल मिला। पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची।

अमेरिका में भूकंप

रिक्टर स्केल पर 8.0 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके दर्ज।

SCO शिखर सम्मेलन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसमें हिस्सा लेंगे। चीन के सहायक विदेश मंत्री ने पुष्टि की।

कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज निधन हो गया।

एल्विश यादव हमला केस

एल्विश यादव पर हमला करने वाले आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। आरोपी को पुलिस ने मुडभेड़ के बाद फरीदाबाद से अरेस्ट किया है।

CM रेखा गुप्ता पर हमले की जांच

दिल्ली की सीएम पर हमने के मुख्य आरोपी राजेश के एक दोस्त को भी दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिया गया है।

पाकिस्तान हादसा

कराची के गोदाम में भीषण विस्फोट, 2 की मौत और 30 से अधिक घायल।

उपराष्ट्रपति चुनाव

बी. सुदर्शन रेड्डी INDIA ब्लॉक के घटक दलों से मुलाकात करेंगे।

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों को लेकर आज आएगा बड़ा फैसला।

हरियाणा विधानसभा का मानसूत्र सत्र

आज से सत्र की शुरुआत होगी।

इजरायल-गाजा युद्ध पर वार्ता

PM नेतन्याहू ने कहा— युद्ध खत्म करने और बंधकों की रिहाई को लेकर गाजा सीजफायर वार्ता शुरू होगी।

Exit mobile version