ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: उपराष्ट्रपति चुनाव: सुदर्शन रेड्डी आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे,स्कूलों के मर्जर पर हाईकोर्ट में सुनवाई,CM नीतीश कुमार करेंगे अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम को संबोधित

breaking-today 24 august 2025

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट

राजनीति / चुनाव

उपराष्ट्रपति चुनाव: सुदर्शन रेड्डी आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

INDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने सांसदों से मुलाकात की। बोले – “थोड़ा नर्वस हूं, थोड़ा रोमांचित भी हूं…” राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा – “वो सड़क को खामोश नहीं होने देते, सरकार को फैसले लेने पर मजबूर करते हैं।”

क्राइम / सुरक्षा

उत्तराखंड, काशीपुर: 9वीं कक्षा के छात्र ने टीचर को गोली मारी। लंच बॉक्स में तमंचा लेकर आया था, वजह – शिक्षक ने थप्पड़ मारा था।

मुजफ्फरनगर: 10 करोड़ की स्मैक बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार। दिल्ली-हरियाणा तक फैला था नेटवर्क।

दिल्ली: मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले आरोपी राजेश को 5 दिन की पुलिस रिमांड।

बड़ी घटनाए

अर्चना गुमशुदगी केस

अर्चना तिवारी का प्लान फेल, नेपाल तक पहुंची लेकिन पुलिस ने सुरागों से कहानी खोली। शादी से बचने के लिए रची थी गुमशुदगी की साजिश।

स्कूलों के मर्जर पर हाईकोर्ट में सुनवाई

यूपी में सरकारी स्कूलों के मर्जर मामले को लेकर पर आज गुरुवार को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली है।

राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय

चीन से मुकाबले पर निक्की हेली का बयान – “भारत जरूरी साझेदार है।”

भारत ने नेपाल की आपत्ति खारिज की – लिपुलेख व्यापार समझौते पर कायम रहेगा।

ओडिशा: पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अस्पताल से मिली छुट्टी।

पटना: सीएम नीतीश कुमार अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित।

दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज गुरुवार 21 अगस्त को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करने वाले हैं। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version