Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: ट्रम्प आज संभालेंगे राष्ट्रपति की कुर्सी, पहली बार ग्रैंड समारोह,महाकुंभ में आज UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,राहुल गांधी का आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो

DigitalDesk by DigitalDesk
January 20, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ट्रम्प आज संभालेंगे राष्ट्रपति की कुर्सी, पहली बार ग्रैंड समारोह

डोनाल्ड ट्रंप आज सोमवार 20 जनवरी को आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे। ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसके साथ जेडी वेंस अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। अमेरिकी चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स पद की शपथ दिलाएंगे। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब किसी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह ग्रैंड स्तर पर आयोजित किया जा हो रहा है। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर की नामचीन शख्सियतों को न्योता दिया गया है। जिनमें भारत की ओर से विदेश मंत्री एस.जयशंकर से लेकर रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त चीन की ओर से उपराष्ट्रपति हान झेंग इस शपथ ग्रहण में शिरकत करने वाले हैं। बता दें ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शुक्रवार को बातचीत हुई ​थी। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में हान के शामिल होने की खबर सामने आईं।

प्रयागराज में आग, गीता प्रेस के ट्रस्टी का दावा,बाहर से ​अग्नि की कोई चीज फेंकी

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को लगी भीषण आग पर जहां सियासत गरमा रही है, वहीं गीता प्रेस गोरखपुर की ओर से कहा जा रहा हे कि उनके कैंप में बाहर से किसी ने अग्नि की कोई चीज फेंकी, जिससे आग भड़क उठी। बता दें यह आग सेक्टर-19 में लगे अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी थी। जहां से चारों ओर आग फैल गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं आग लगने की सही वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। इस बीच गीता प्रेस के ट्रस्टी की ओर से दावा किया गया है कि बाहर से अग्नि की कोई चीज फेंकी गई थी। जिससे उनके शिविर में आग लग गई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

महाकुंभ में आज यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

यूपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का आज सोमवार 20 जनवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगी। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल महाकुंभ नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। जिसमें महिला सम्मेलन में सहभागिता भी करेंगे।यहां विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेक्टर-9 गंगेश्वर मार्ग दक्षिण पट्टी मेला क्षेत्र प्रयागराज में शामिल होंगी। जहां विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित शिक्षकों और विद्यार्थियों के संवाद एवं आशीर्वचन कार्यक्रम में भाग लेंगी।

राहुल गांधी का आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रोड-शो

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को तेज करने के लिए तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में राहुल गांधी आज सोमवार 20 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर रोड शो करने वाले है। बता दें यहां आम आदमी पार्टी की ओर से खुद केजरीवाल मैदान में हैं, तो कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीकप दक्षित को मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी ने इस सीट पर पूर्व सीएम साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। ऐसे में राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे के आसपास वाल्मीकि मंदिर से पदयात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। वे संदीप दीक्षित के लिए वोट मांगेंगे।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और मर्डर केस का फैसला आज

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर के केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने दोषी ठहराया है। इस मामले में सजा का ऐलान आज सोमवार 20 जनवरी को होगा। बता दें पिछले साल 9 अगस्त 2024 को हुई इस जघन्य वारदात के करीब 162 दिन बाद जज ने अपना फैसला सुनाया और संजय रॉय से कहा कि वो दोषी है। उसे सजा मिलना ही चाहिए।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे दिल्ली में प्रचार

  • 23 जनवरी को होगी सीएम योगी की पहली जनसभा
  • दिल्ली में 14 जनसभाएं करेंगे मुख्यमंत्री योगी
  • BJP उम्मीदवारों के लिए जनसभा करेंगे CM योगी
  • घोंडा, शाहदरा, किराड़ी, द्वारका में होगी जनसभा
  • बिजवासन, पालम, राजेंद्र नगर, पटपड़गंज में भी रैली
  • 23 जनवरी को किराड़ी, उत्तमनगर, जनकपुरी में जनसभा

 

Post Views: 498
Tags: # Delhi Assembly Elections 2025#Donald Trump will take oath#Rape and murder case decision today#RG Kar Medical College#TRUMP President of AmericaUP CM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version