Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट october-2025: राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन,विजयदशमी पर मोहन भागवत का बड़ा बयान,मस्क 500 अरब डॉलर की नेटवर्थ हासिल करने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति

DigitalDesk by DigitalDesk
October 2, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट october-2025

राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखाते हैं। इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

RSS विजयदशमी कार्यक्रम

नागपुर में आरएसएस के विजयदशमी कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधन देंगे। हर साल आयोजित इस कार्यक्रम को संघ की वैचारिक दिशा और सामाजिक संदेश का प्रतीक माना जाता है। तैयारियों को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विजयदशमी पर मोहन भागवत का बड़ा बयान

नागपुर में आरएसएस शताब्दी उत्सव के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि बदलाव हिंसक मार्गों से नहीं होता। उन्होंने समाज में शांति, सहयोग और संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। भागवत ने युवाओं से हिंसा छोड़कर सकारात्मक दिशा में काम करने का आह्वान किया।

ND vs WI टेस्ट अपडेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाज शुरुआती सफलता की कोशिश में जुटे। इस मुकाबले पर क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा टीम जीत के इरादे से उतरी है।

दिल्ली में मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार

जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मौके से हथियार भी बरामद हुए।

एलन मस्क ने रचा इतिहास

टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क 500 अरब डॉलर की नेटवर्थ हासिल करने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बने। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति में लगातार तेजी आई है। मस्क ने इसे टेक्नोलॉजी और नवाचार की जीत बताया।

पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वाराणसी स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। संगीत जगत ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

गायत्री प्रजापति हमले पर बयान

लखनऊ जेल प्रशासन ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की साजिश की खबरों से इनकार किया। प्रशासन ने कहा कि जेल के भीतर किसी तरह की हिंसा या षड्यंत्र की बात पूरी तरह गलत है। फिलहाल कैदी सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जा रही है।

फिलीपींस में भूकंप से तबाही

फिलीपींस में आए तेज भूकंप में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। कई हिस्सों में बिजली गुल है और राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। भूकंप के बाद प्रभावित क्षेत्रों में हालात गंभीर बने हुए हैं।

पंजाब में सेहत बीमा योजना लॉन्च

पंजाब सरकार ने आज से मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत राज्य के पात्र नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। सीएम ने कहा कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए वरदान साबित होगी।

भिवंडी में फैक्ट्री में आग

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कागज फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दीं लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राजनाथ सिंह का भुज दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुजरात के भुज में विजयदशमी मनाएंगे। वे सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा करेंगे और उन्हें विजयदशमी की शुभकामनाएं देंगे। कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा और रक्षा तैयारियों को लेकर भी संदेश देने की संभावना है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 260
Tags: #Mahatma Gandhi Jayanti 2025#PM modi paid homage to the Father of the Nation Mahatma Gandhi#PM Modi reach RajghatGandhi Jayanti
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version