Thursday, October 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: लास वेगस में ट्रंप की होटल के बाहर साइबर ट्रक में ब्लास्ट, पीथमपुर पहुंचा यूका का जहरीला कचरा, सिडनी टेस्ट नहीं खलेंगे आकाश दीप,भारत को झटका

DigitalDesk by DigitalDesk
January 2, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ट्रंप की होटल के बाहर साइबरट्रक में ब्लास्ट

अमेरिका के लास वेगस में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला के एक साइबरट्रक में ब्लास्ट हो गया। जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल बताए ज रहे हैं। एफबीआई इसे आतंकी घटना मानकर जांच में जुटी है। इस ब्लास्ट की घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि देखते ही देखते वाहन में ब्लास्ट हो गया। बता दें यह होटल अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है।जबकि जिस ट्रक में ब्लास्ट हुआ वह मस्क का साइबर ट्रक है। अब एफबीआई को धुंआ और धमाका में लास वेगस अटैक के आतंकी एंगल के पुख्ता सबूत मिले हैं। लास वेगस में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के ठीक बाहर टेस्ला के एक साइबरट्रक में हुए ब्लास्ट में ड्राइवर की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। जांच एजेंसी एफबीआई इस पूरे मामले की संभावित आतंकी घटना मानकर जांच कर रही है।

यूका के जहरीले कचरे को लेकर पीथमपुर पहुंचे सील बंद कंटेनर

भोपाल गैस त्रासदी के 40 साल बाद से बंद पड़ी यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में ज​हरिले कचरे के निपटान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यहां पड़े लगभग 377 टन खतरनाक कचरे को ट्रांसफर करने का काम बुधवार रात से शुरू किया गया है। जहरीले कचरे को 12 सीलबंद कंटेनरों को भोपाल से 250 किमी दूर धार जिले में स्थित पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचाया गया। इन 12 कंटेनर के साथ सुरक्षा के तौर पर पुलिस बल, एंबुलेंस, चिकित्सक, फायर ब्रिगेड की टीम और क्विक रिस्पांस की टीम समेत करीब 25 वाहनों का काफिला साथ चला। जिसने रात भर नॉन स्टॉप अपना सफर तय कर पीथमपुर पहुंचा।

Related posts

Sharadiya Navaratri 2026: अष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम, जानें कब रखें व्रत और किस दिन करें कन्या पूजन

Sharadiya Navaratri 2026: अष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम, जानें कब रखें व्रत और किस दिन करें कन्या पूजन

October 15, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 15 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में आज क्या रहेगा खास?

October 15, 2026

सिडनी टेस्ट में नहीं खलेंगे आकाश दीप,भारत को झटका

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही वजह भी बताई। बता दें आकाश दीप ने पिछले दो टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए थे। हालांकि, उनकी फील्डिंग उतनी अच्छी नहीं रही। उन्होंने कुछ कैच भी छोड़ दिये थे, लेकिन ब्रिसबेन टेस्ट में आकाश दीप ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर टीम के लिए अंतिम विकेट पर महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए भारत को फॉलोऑन बचा लिया था। ऐसे में बताया जा रहा है कि आकाश दीप को पीठ में कुछ दिक्कतें हो रही हैं। जिसके चलते तेज गेंदबाज सिडनी टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। भारतीय टीम पहले से ही सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है, ऐसे में आकाश दीप का बाहर होना झटके से कम नहीं है।

सर्दी का सितम जारी, दिल्ली में पारा छह डिग्री

दिल्ली में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। इसके साथ शीतलहर भी जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड से बचने के लिए लोगों को अब अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से आज गुरुवार 2 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें नए साल 2025 का आगाज होने के साथ ही पहाड़ों से आ रही ठंडी बर्फीली हवाओं से शीतलहर चल रही है। जिसका असर राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में सर्दी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

MP के कई शहरों में ठंड हुई तेज,अलर्ट जारी

  • भोपाल सहित 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
  • 37 जिलों में छाया रहेगा मध्यम से घना कोहरा
  • भोपाल,शाजापुर में विजिबिलिटी हुई 50 मीटर
  • उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी की वजह से बढ़ी ठंड
  • तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश बीजेपी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर मंथन

  • जिला और संभागवार में हो सकती है बैठक
  • 5 जनवरी को जिलाध्यक्षों की हो सकती है घोषणा
  • एक दिन पहले भी कई जिलों से बड़े नेता पहुंचे थे BJP कार्यालय
  • प्रदेश प्रभारी,प्रदेश संगठन महामंत्री,प्रदेशाध्यक्ष करेंगे चर्चा
  • गोपाल भार्गव,आशीष दुबे,रामनिवास रावत ने की थी चर्चा

मध्यप्रदेश में नए साल में ई-ऑफिस की शुरुआत

  • CM डॉ.मोहन यादव ने ई-ऑफिस प्रणाली का किया शुभारंभ
  • सभी व्यवस्थाओं को ऑन लाइन करेगी सरकार
  • डिजीटलाइजेशन के माध्यम से लागू होगा योजना
  • सभी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जाएगा
  • विभागों का समन्वय बढ़ाने में होगी आसानी
  • जनकल्याण की गति तेज करने में होगी आसानी
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version