पीएम नरेंद्र मोदी की आज दिल्ली में चुनावी रैली
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 2 फ़रवरी को दोपहर 1 बजे आरके पुरम में रैली करेंगे। ये पीएम की तीसरी रैली है। इससे पहले पीएम ने 30 जनवरी को द्वारका में दूसरी रैली की थी जबकि 29 जनवरी को करतार नगर पहली रैली में पीएम ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे थे ।
सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे दिल्ली में प्रचार
आज दिल्ली चुनाव प्रचार पर रहेंगी सीएम
पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा
रोड़ शो और प्रबुद्धजन सम्मेलन करेंगे सीएम
सुबह 10.10 बजे विकासपुरी विधानसभा में जनसभा
पार्टी प्रत्याशी पंकज सिंह के समर्थन में जनसभा
सुबह 11.15 बजे नांगलोई विधानसभा में रोड़ शो
दोपहर 12.20 बजे उत्तम नगर में जनसभा
दोपहर 2.30 बजे नजफगढ़ विधानसभा में जनसभा
4.30 बजे मालवीय नगर विधानसभा जनसभा
प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम मोहन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी-20 आज
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज रविवार 2 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
टीम इंडिया ने पहला, दूसरा और चौथा मैच जीता था। जबकि इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिली थी। भारत वानखेड़े में टीम इंडिया पिछले 7 साल से अजेय है। उसने ने यहां 2017 से तीन मैच खेले और तीनों जीते।
टीम इंडिया ने यहां कुल 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इसमें चार मैच टी-20 सीरीज के दौरान तो बाकी चार 2016 वर्ल्ड कप के दौरान खेले गए थे ।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकबला
Women’s U-19 T20 World Cup:
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकबला आज कुआलालंपुर में दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। बता दें भारत की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ने वाली है।. भारत ने इंग्लैंड को हराया जबकि साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
14 राज्यों में आज रविवार को कोहरे का अलर्ट जारी
देश के 14 राज्यों में रविवार 2फ़रवरी को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है।यहां हल्के बादल छाए और धूप कम रही। इससे दिन के तापमान में गिरावटदर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कल सोमवार से हल्की बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश अब ठंडक का असर सुबह और रात में ही रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलेगी।
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख के कुछ इलाकों बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई
है। अगले 5 दिन में, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत सभी नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में दो से तीन डिग्री का तापमान बढ़ सकता है।
चुनावी राज्य दिल्ली में विभाग ने रविवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
पांच राज्यों में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के मरीज
देश के पांच राज्यों में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के मरीज सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र के पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ और दूसरे इलाकों में मरीज की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 5 पर जा पहुंचा है।
तेलंगाना में फिलहाल ये आंकड़ा 1 है। वहीं असम में 17 साल की लड़की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में 30 जनवरी तक इससे 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सरकार की और से पुष्टि नहीं हुई है।





