Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट: चेहरे पर मुस्कान लेकर 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, युद्ध विराम के लिए राजी हुए पुतिन 

DigitalDesk by DigitalDesk
March 19, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चेहरे पर मुस्कान लेकर 9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स 

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार सुनीता और बैरी विल्मोर समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतार चुका है। नासा के साथ इस मिशन में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौटे चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की नासा की ओर से पुष्टि की है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सुनीता विलियम्स पहली महिला जो सबसे अधिक समय अंतरिक्ष में रहीं

5 जून 2024 को जब बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर पहुंचे थे, तब किसी ने यह सोचा भी नहीं होगा कि 8 दिन का उनका मिशन 9 महीनों से ज्यादा समय के लिए खिंच जाएगा। अमेरिकी समयानुसार 18 मार्च की देर शाम को सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर जब पृथ्वी पर लौटे, तो वे आईएसएस पर 286 दिन बिता चुके थे। खास बात यह है कि इस अवधि में सुनीता विलियम्स ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। इनमें स्पेसवॉक के साथ ही स्पेसशिप में समय बिताने तक के रिकॉर्ड हैं।

युद्ध विराम के लिए राजी हुए पुतिन 

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर तीन साल से ज्यादा समय बाद खुशखबर आई। अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दो घंटे से ज्यादा लंबी टेलीफोन बातचीत के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ शर्ताें के साथ 30 दिन के सीमित युद्ध विराम को लेकर राजी हो गए है। पुतिन ने इस पर सहमति जताई कि युद्ध विराम अवधि में यूक्रेन के ऊर्जा और बुनियादी ढांचों पर रूस हमले नहीं करेगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह शर्त जरूर जोड़ी कि युद्ध विराम अवधि में यूक्रेन हथियार एकत्र करने जैसी आगे की तैयारी नहीं करेगा।

पाकिस्तान में आतंकी हमले के बाद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई

पाकिस्तान में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर हाईअलर्ट जारी किया है। सुरक्षाबलों को गश्त के साथ तलाशी अभियान बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त राजनेताओं और सुरक्षा प्राप्त वीआईपी को सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ।

Post Views: 353
Tags: # sunita williams#Braking news 19 march 2025#Sunita Williams returnedlive india-news
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version