अमेरिका में ऑफलाइन हुआ ‘TikTok’
अमेरिका में tik-tok ऑफलाइन हो गया है। यह सब कुछ अमेरिका में आज रविवार 19 जनवरी से लागू नये कानून से कुछ समय पहले हुआ। इसके साथ ही Apple Hub की ओर से बताया गया है कि अमेरिकी App Store से tik-tok ऐप को रिमूव किया जा चुका है। बता दें अमेरिका में कई यूजर्स को tik-tok ओपेन करते ही ऑफलाइन का मैसेज नजर आया। जिसे लेकर कुछ यूजर्स ने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया है।
बता दें दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाले गये स्क्रीनशॉट्स में अंग्रेजी भाषा में सॉरी लिखा मैसेज है,जिससे शुरुआत की गई है। इस मैसेज में स्पष्ट लिखा है कि सॉरी Tik -Tok अब से उपलब्ध नहीं होगा।
बांग्लादेशी ने किया था सैफ पर हमला
फिल्म कलाकार सैफ अली खान पर पिछले दिनों हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने आज रविवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें मुंबई के डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि एक आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मो.शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस की टीम को ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे यह कहा जा सकता हैं कि आरोपी बांग्लादेशी मूल का है।
10 फरवरी के बाद मिलेगा बीजेपी को नया अध्यक्ष
बीजेपी को अब जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। दरअसल संगठन को फरवरी तक अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। बता दें दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना हैं। इसके बाद 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। लिहाजा बीजेपी का पूरा फोकस इस समय दिल्ली चुनाव पर है। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए संगठन ने पूरा जोर लगा दिया है। ऐसे में मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के रहते ही बीजेपी दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। पार्टी सूत्र बताते हैं कि अगले माह 10 से 20 फरवरी के बीच बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।
प्रयागराज के दौरे पर सीएम योगी
उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में आज रविवार को साधु—संत और महात्माओं से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी दोपहर 12 बजे महाकुंभ नगर पहुंचेंगे।
- सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा
- आज दोपहर 12 बजे महाकुंभ नगर पहुंचेंगे सीएम
- स्वामी चिदानंद मुनि से भेंट करेंगे सीएम योगी
- पर्यटन प्रदर्शनी, ओडी ओपी प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
- पुलिस गैलरी, संविधान गैलरी का भी करेंगे अवलोकन
- प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में करेंगे बैठक
- महाकुंभ में आए साधु संतों से भेंट भी करेंगे सीएम
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता से पहले कैबिनेट की बैठक
- आज होगी साय कैबिनेट की बैठक
- महानदी भवन में होगी कैबिनेट की बैठक
- 11:30 बजे शुरू होगा कैबिनेट की बैठक
- कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर
- पहली बार रविवार को भी खुलेगा मंत्रालय।
- सोमवार 20 जनवरी को लग सकती है आचार संहिता
- सोमवार को हो सकती है नगरीय निकाय पंचायत चुनाव की घोषणा
- तमाम मंत्री होंगे कैबिनेट बैठक में शामिल





