ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : बिहार में अमित शाह की बैठकें आज
गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार में भाजपा की क्षेत्रीय बैठकों में शामिल होंगे। वह रोहतास और बेगूसराय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाह पटना में संतों और एनडीए नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उनकी बैठकों को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
राहुल गांधी की आज बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि वह वोट चोरी को लेकर नए दावे पेश कर सकते हैं और मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी।
फेडरल रिजर्व रेट कटौती से बाजार में तूफानी तेजी
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पहली रेट कटौती का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। गुरुवार को सेंसेक्स 83,000 के पार और निफ्टी 25,400 से ऊपर खुला। आईटी और फार्मा शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई, जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा।
सिडनी एयरपोर्ट पर खसरे का अलर्ट
ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य विभाग ने सिडनी हवाई अड्डे पर खसरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से लौटे संक्रमित व्यक्ति ने यात्रा के दौरान कई जगहों का दौरा किया था। न्यू साउथ वेल्स में स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
गाजा में इज़रायली हमलों से बढ़ा संकट
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गाजा में बढ़ती इज़रायली बमबारी और जमीनी कार्रवाई से मानवीय हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लगातार हमलों से आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ी हैं। राहत एजेंसियां प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।
दुर्गा पूजा पर हिंदुओं को सुरक्षा का आश्वासन
बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पूजा जुलूसों में हिंदू समुदाय को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया। गृह सलाहकार जहाँगीर आलम चौधरी ने कहा कि उत्सव योजना के अनुसार संपन्न होंगे। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था स्थिर रहने की बात कही।
उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, 10 लापता
चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने से तीन गांवों में तबाही मच गई। फ्लैश फ्लड से कई घर मलबे में दब गए और 10 लोग लापता हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान कुन्तरी लगाफाली, सरपाणी और धुर्मा गांव में हुआ है। राहत-बचाव जारी है।
मणिपुर के राज्यपाल ने कैंपेन किया शुरू
मणिपुर के राज्यपाल ने ‘विकसित भारत विकसित मणिपुर’ के तहत नेशन फर्स्ट@75 कैंपेन की शुरुआत की। इस अभियान का मकसद विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।
दिल्ली में पुलिस वाहन से हादसा, एक की मौत
दिल्ली के आश्रम इलाके में पुलिस की गाड़ी से हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
वेनेजुएला ने कैरेबियाई मिलिट्री ड्रिल शुरू की
अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला ने कैरेबियाई क्षेत्र में सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस ड्रिल में नौसेना और वायुसेना की संयुक्त ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अभ्यास अमेरिका पर सीधा संदेश है।