UP विधानसभा का बजट सत्र आज से,पहले दिन हंगामे के आसार
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। सत्र के पहले दिन आज मंगलवार को विपक्षी दलों की ओर से हंगामा किये जाने के आसार हैं। विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने महाकुंभ में अव्यवस्था और मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुयी भगदड़ के अतिरिक्त मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के साथ संभल में हुई हिंसा को मुद्दा बना कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। आज राज्यपाल आनंदीबेन सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में महाकुंभ के ऐतिहासिक आयोजन को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगी। सत्र की शुरुआत आज सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी सत्र के दौरान 20 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट सदन में पेश करेंगे।
उत्तराखंड में आज से विधानसभा का बजट सत्र
- सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी
- विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों संग की बैठक
- अब तक 521 सवाल और 2 विधेयक प्राप्त हुए
- 20 फरवरी को धामी सरकार पेश करेगी बजट
- 12:30 बजे धामी सरकार पेश करेगी बजट
- CM धामी ई-विधानसभा एप्लीकेशन का करेंगे शुभारम्भ
- राज्यपाल के अभिभाषण से होगी बजट सत्र की शुरुआत
- 2025-26 के लिए सरकार के विजन को करेंगे साझा
- बजट सत्र को लेकर सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
- बिना पास के विधानसभा में प्रवेश वर्जित
- विस सत्र के दौरान सदन में मोबाईल फोन पर प्रतिबंध
- विधानसभा सत्र का समय बढ़ाने पर अड़ा विपक्ष
बोलीविया में हादसा,बस खाई में गिरने से 30 से अधिक लोगों की मौत
दक्षिणी बोलीविया के पोटोसी विभाग में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां यात्री बस के खाई में गिर गई। जिससे 31 लोगों की मौत हो गई है। बोलीविया मीडिया से मिली यह जानकारी के अनुसार
बताया जाता है कि इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप 15 यात्री घायल हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा है कि यात्री बस करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनमें दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर है।
भिंड में सड़क हादसा,पांच की मौत, 8 घायल
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में स्थित भिंड इटावा मार्ग पर जवाहरपुरा गांव के पास आज मंगलवार की सुबह एक डंपर की टक्कर के चलते दूसरे वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। हादसे में आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोडिंग ऑटो में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। जो जवाहरपुरा गांव से भवानीपुरा गांव वापस लौट रहे थे। इसी बीच जवाहरपुरा गांव के समीप लोडिंग आटो को डंपर ने टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया। हादसे के समय लोडिंग आटो सड़क किनारे खड़ा था, जिसमें तेज गति से जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी।
महाकुंभ में अब तक 54 करोड़ ने डुबकी लगाई
- बड़ी संख्या में स्नान करने पहुंच रहे लोग
- नेताओं के भी दौरे लगातार जारी
- महाकुंभ के लिए आज भी जा रहे है कई नेता
- आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण आएंगे संगमनगरी
- केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी त्रिवेणी में लगाएंगे डुबकी
- राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन भी जाएंगे प्रयाग
- बिहार डिप्टी सीएम सम्राट करेंगे महाकुंभ स्नान
- पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू करेंगे संगम स्नान
- गोवा सरकार में मंत्री आर.एम. धवलीकर भी जाएंगे प्रयागराज
- गोवा सरकार में मंत्री नीलकंठ आर. हलर्नकर जाएंगे संगमनगरी





