Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: दिल्ली NCR और बिहार के सीवान में लगे भूकंप के झटके,घर से निकले लोग,महाकुंभ में कंगना… लगाएंगी संगम में डुबकी

DigitalDesk by DigitalDesk
February 17, 2025
in मुख्य समाचार
0
live-india-news-making-news-updates-delhi-punjab-haryana-17-february-2025-Earthquake tremors felt in Delhi NCR on Monday
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली NCR में लगे भूकंप के झटके,घर से निकले लोग

दिल्ली-एनसीआर आज सोमवार 17 फरवरी को तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में ही था। बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं स्थित दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था। यहां सुबह 5:36 बजे ये भूकंप आया। जिसकी गहराई पांच किलोमीटर पर थी। हालांकि गनीमत की बात यह है कि भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

बिहार स्थित सीवान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये

वहीं बिहार के सीवान में भी सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अचानक आए भूकंप के इन झटकों से लोग दहशत में आकर अपने अपने घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में आ गए। बता दें सीवान में आए भूकंप की तीव्रता भी करीब 4.0 बताई जा रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

शिकागो में बाढ़ और तूफान का कहर…10 लोगों की गई जान

अमेरिका स्थित मध्यपूर्वी हिस्सों में खराब मौसम के ताजा दौर के चलते बाढ़ और तूफान से लोग परेशान हैं। यहां कई इलाकों को तूफान ने तबाह कर दिया है। केंटुकी में आठ लोगों सहित कम से कम नौ लोगों की जान इस तूफान के कारण चली गई। वहीं गवर्नर एंडी बेशियर ने जानकारी देते हुए चेतावनी दी कि तूफान शुरू होने के बाद से ही 1,000 से अधिक बचाव कार्य किए गए थे लगभग 39,000 घरों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। तूफानी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।

भारत आएंगे कतर के अमीर तमीम

  • दो दिन की राजकीय यात्रा पर आएंगे भारत
  • PM के साथ कई मुद्दों पर हो सकती है बातचीत
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ करेंगे मुलाकात
  • राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा औपचारिक स्वागत
  • यात्रा का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना

अमृतसर में अवैध प्रवासियों का तीसरा जत्था भारत लौटा

  • 112 भारतीयों का तीसरा बैच पहुंचा अमृतसर
  • इनमें हरियाणा के 44, पंजाब के 33 लोग
  • अब तक 335 लोगों को अमेरिका ने लौटाया
  • दूसरे जत्थे में 116 भारतीय को किया था डिपोर्ट
  • पहले जत्थे में 104 भारतीय को किया था डिपोर्ट

दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ के बाद अलर्ट

  • भोपाल के स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी
  • अधिकारियों ने सभी स्टेशनों का लिया जायजा
  • छुट्टी के दिन अधिकारियों ने लिया जायजा
  • RPF-GRP सहित रेलवे स्टाफ पूरे समय डटे रहे
  • प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं में नहीं आई कमी

BCCI ने किया IPL-2025 का शेड्यूल जारी

  • 22 मार्च से होगा 18वें सीजन का आगाज
  • पहले मैच में कोलकाता से भिड़ेगी RCB

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग IPL —2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। पहला मुकाबला पूर्व विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 18वें सत्र का 22 मार्च से आगाज होगा। फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

महाकुंभ के अंगना में कंगना… लगाएंगी संगम में डुबकी

लोकसभा सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनोट प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगायेंगी। इसके साथ ही सांसद बीवाई राघवेंद्र और सांसद लावु श्री कृष्ण देवरा यालु भी आज सोमवार को संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके अतिरिक्त यूपी की योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी डॉ.महेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण भी आज सोमवार को महाकुंभ में रहेंगे।

महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे चार राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पश्चिम बंगाल की राज्यपाल लक्ष्मी आनंदा बोस समेत त्रिपुरा के राज्यपाल एस रघुनाथ रेड्डी आज सोमवार को महाकुंभ में रहेंगे। चारों राज्यपाल संगम में डुबकी लगाएंगे।

Post Views: 536
Tags: #BCCI #IPL-2025 schedule released#big breaking news delhi#Delhi NCR earthquake#Kangana Ranaut in Mahakumbhearthquake tremors
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version