ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बुलाई बैठक

breaking news plat today

ब्रेकिंग न्यूज़

1. UP ब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि बैठक में कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

2. बिहार ब्रेकिंग

बिहार में आज नीतीश कुमार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में कई अहम एजेंडों पर चर्चा कर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक फैसलों के साथ-साथ विकास योजनाओं और नीतिगत प्रस्तावों पर निर्णय संभव है।

3. पश्चिम बंगाल ब्रेकिंग

पश्चिम बंगाल में आज SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) का ड्राफ्ट रोल सामने आएगा। इसे लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज है। ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद आपत्तियां और सुधार की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

4. दिल्ली ब्रेकिंग

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने करीब 40 राउंड फायरिंग की। घटना से इलाके में दहशत फैल गई, पुलिस जांच में जुटी है।

5. मथुरा ब्रेकिंग

मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हुआ है। कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 6 बसों और 2 कारों में आग लग गई। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

6. अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग

मैक्सिको में एक प्राइवेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार सात लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य मौके पर जारी है।

7. हल्द्वानी ब्रेकिंग

हल्द्वानी अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई संभव है। 2022 में जारी बेदखली आदेश को चुनौती दी गई है। इस मामले पर कोर्ट का फैसला हजारों प्रभावित लोगों के लिए अहम माना जा रहा है।

8. नेशनल हेराल्ड ब्रेकिंग

नेशनल हेराल्ड केस में आज दिल्ली की अदालत अहम फैसला सुना सकती है। इस मामले पर लंबे समय से सुनवाई चल रही है। फैसले पर देशभर की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

9. पाकिस्तान ब्रेकिंग

पाकिस्तान के कराची और बलूचिस्तान के कई हिस्सों में 5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Exit mobile version