ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : पीएम मोदी सूरत पहुंचे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत पहुंच गए हैं। कुछ देर में वे बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, शहर में उत्साह का माहौल। गुजरात दौरे पर पीएम की कई अहम मीटिंग्स भी तय बताई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:15 बजे सूरत पहुंचे अब वे बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की संभावना। शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई।
PM मोदी आज डेडियापाड़ा जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए आज गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम।
रांची: धुर्वा डैम में बड़ा हादसा
झारखंड के रांची में धुर्वा डैम में डूबने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। बचाव दल मौके पर पहुंचा। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर। हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बिहार राजनीति में हलचल
NDA में तेज़ हलचल, चिराग पासवान सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। बैठक को लेकर सियासी अटकलें तेज़। बिहार में नई राजनीतिक रणनीति की चर्चा जोरों पर है।
दिल्ली ब्लास्ट केस में एक और FIR
दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है। जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ जारी। सुरक्षा एजेंसियां ब्लास्ट से जुड़े नए सुराग तलाशने में जुटीं।
कोलकाता वेयरहाउस में भीषण आग
कोलकाता की एज़रा स्ट्रीट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स वेयरहाउस में बड़ी आग लग गई। दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का प्रयास जारी। इलाके में धुआं फैलने से अफरा-तफरी का माहौल।
दिल्ली स्मॉग से ढका इंडिया गेट
दिल्ली में स्मॉग की मोटी परत छाई। इंडिया गेट धुंध के पीछे लगभग गायब दिखा। इलाके का AQI 369 दर्ज, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में। लोगों को बाहर कम निकलने की सलाह।
नौगाम ब्लास्ट: मौत 9 हुई
जम्मू-कश्मीर के नौगाम ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा बढ़कर 9 पहुंच गया। इलाके में सुरक्षा कड़ी की गई। सेना और पुलिस संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही है। घायलों का इलाज जारी।
चिराग पासवान की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एलजेपी चीफ चिराग पासवान सुबह 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। बिहार की ताज़ा राजनीतिक स्थिति पर बड़ा बयान आने की संभावना।
दिल्ली: ब्लास्ट स्थल से मलबा हटाना जारी
लाल किले के पास ब्लास्ट वाली जगह से क्रेन मलबा हटा रही है। जांच टीमें मौके पर मौजूद। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुटी हैं।
अमेरिका: ट्रंप सरकार का बड़ा कदम
अमेरिका में बढ़ती महंगाई के बीच ट्रंप प्रशासन ने बीफ़, कॉफी और कई फलों से टैरिफ हटा दिया है। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
श्रीनगर: घायलों का अस्पताल में इलाज
नौगाम पुलिस स्टेशन ब्लास्ट में घायल लोगों को श्रीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नौगाम ब्लास्ट: 7 की मौत, 30 घायल
दक्षिण श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए धमाके में अब तक 7 की मौत और 30 लोग घायल हुए। इलाके में भारी नुकसान, पुलिस ने घेराबंदी की।
श्रीनगर ब्लास्ट: 27 घायल
श्रीनगर ब्लास्ट में 27 लोग घायल हुए हैं। कई की स्थिति चिंताजनक। सुरक्षा एजेंसियां धमाके की प्रकृति और कारणों की जांच कर रही हैं।
दिल्ली ब्लास्ट में नया वीडियो
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि धमाके की तीव्रता इतनी थी कि जमीन 40 फीट नीचे तक हिल गई। जांच एजेंसियां वीडियो की सत्यता की जांच कर रही हैं।
नौगाम में आग से बड़ा नुकसान
दक्षिण श्रीनगर में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। नौगाम पुलिस स्टेशन को भारी नुकसान हुआ। राहत-बचाव टीमें लगातार काम में जुटी हैं।
दक्षिण श्रीनगर में भीषण आग
जोरदार धमाके के बाद दक्षिण श्रीनगर में आग तेजी से फैल गई। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल। आग बुझाने की कोशिश जारी।