मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर हादसा, महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 8 घायल घायल हो गए। बता दें प्रयागराज में महाकुंभ मेला स्नान करने श्रद्धालु रहे थे। जिनकी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। मिर्जापुर हाईवे पर बोलेरो और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं, इस भीषण एक्सिडेंट में करीब 19 श्रद्धालुओं के घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ है। जहां छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से यह सभी श्रद्धालु संगम में स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भेजा गया है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
संभल हिंसा,15 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल शाही जामा मस्जिद सर्वे के बीच हिंसा भड़क उठी थी। जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। इस हिंसा के बाद पुलिस ने आारोपियों की धरपकड़ की। जिसमें 15 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज शनिवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है।
अमेरिका से आज आएंगे 119 अवैध अप्रवासी
अमेरिका से आज शनिवार 15 फरवरी को 119 अवैध अप्रवासी भारतीय का दूसरा जत्था भारत लौटेगा। बता दें रात करीब 10 बजे के आसपास अमृतसर में अमेरिकी विमान की लैंडिंग होगी। 119 अवैध अप्रवासी में से करीब 67 पंजाब और 33 हरियाणा के रहने वाले हैं। इससे पहले 5 फरवरी को भी 104 अप्रवासी भारत पावस भेजे गए थे।
CBSE की क्लास 10वीं 12वीं की परीक्षाएं शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज शनिवार 15 फरवरी से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 10वीं कक्षा के छात्रों की इंग्लिश कम्युनिकेटिव, लैंग्वेज एंड लिटरेचर का पेपर लिया गया तो 12वीं के छात्र एंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा दे रहे हैं। 12वीं की परीक्षाएं आज 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक जारी रहेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा आज 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलेंगी।
छत्तीसगढ़ में निकाय की मतगणना जारी,कसडोल नपं में कांग्रेस का सूपड़ा साफ
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना आज शनिवार 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से जारी है। आज देर शाम तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। आज साफ होगा कि प्रदेश की 173 नगरीय निकायों में किसी पार्टी का महापौर, अध्यक्ष और पार्षद मतदाताओं ने चुना है। मतगणना के कार्य में शासन-प्रशासन पूरी सतर्कता से लगा है। आज। सुबह 9 बजे से ही सभी मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी है।
मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर ली करवट
- प्रदेश में अब एक बार फिर बढ़ेगी ठंड
- अगले 3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
- भोपाल, इंदौर, उज्जैन में पारा बढ़ेगा 1 से 3 डिग्री
- इंदौर-जबलपुर में सुबह-रात सर्दी का असर
MP के CM डॉ.मोहन यादव का दौरा
- आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन
- रुद्रसागर पर बनाए गए पैदल पुल का करेंगे लोकार्पण
- उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बनाया है पुल
- 25 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बना पुल
- शाम 7 बजे सीएम की मौजूदगी में होगी शुरूआत
- सीएम की मौजूदगी में आम जनता के लिए खोलेंगे पुल