संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, आज पहला शाही स्नान
प्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही महाकुंभ मेला सोमवार 13 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। सोमवार को करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। मेला प्रशासन के अनुसार पहले स्नान पर्व के दौरान सभी घाटों और अखाड़ों पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। महाकुंभ में दूसरे दिन आज मंगलवार 14 जनवरी को अखाड़ों के साधु संतों ने शाही स्नान किया। मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर त्रिवेणी संगम में पहले अमृत स्नान महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े ने पवित्र डुबकी लगाई। इसके साथ शाही स्नान शुरू किया गया। बता दें महाकुंभ भारत ही नहीं बल्कि विश्व की आस्था का केंद्र बन चुका है। यहां देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। जिनमें अमेरिका, जर्मनी, रूस, इटली, स्पेन और इक्वाडोर समेत तमाम कई देशों के नागरिक सनातन संस्कृति से अभिभूत नजर आ रहे हैं। विदेशों से आए इन नागरिकों ने संगम में डुबकी भी लगाई और माथे पर तिलक लगाकर संगम की रेती पर निकल पड़े।
18 जनवरी तक भारत की यात्रा पर सिंगापुर के राष्ट्रपति
सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम 14 से 18 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। शनमुगरत्नम की सिंगापुर के राष्ट्रपति शनमुगरत्नम के रूप में यह पहली भारत यात्रा की है। राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम के साथ मंत्रियों, संसद सदस्यों और अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत की यात्रा पर रहेगा। 16 जनवरी को राष्ट्रपति भवन के परिसर सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम और प्रतिनिधि मंडल का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
BCCI हुआ सख्त…. टूर के दौरान साथ नहीं रह सकेंगी क्रिकेटर की पत्नियां
BCCI ने ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद एक बड़ा फैसला किया है। इस निर्णय के अनुसार टूर्नामेंट के दौरान अब भारतीय क्रिकेटर और उनके परिवारों के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। बीसीसीआई की ओर से जारी नए नियमों के तहत अगर कोई टूर्नामेंट 45 दिन या उससे अधिक दिनों का होता है तो क्रिक्रेटर अपने परिवार को सिर्फ 14 दिन साथ रख सकते हैं। अगर कोई टूर इससे कम दिनों का होता है तो यह 7 दिन हो सकता है। नए नियमों के तहत अब पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियां नहीं रह सकेंगी। परिवार सिर्फ दो सप्ताह तक ही साथ रह सकता है। सभी खिलाड़ियों को टीम की बस में ही दूसरे खिलाड़ियों के साथ यात्रा करनी होगी। इतना ही नहीं गौतम गंभीर के निजी मैनेजर को भी अब VIP बॉक्स या टीम की बस में सफर करने या बैठने की इजाजत नहीं होगी। उन्हें अब किसी दूसरे होटल में ही ठहरना होगा। बीसीसीआई ने तय किया है कि अगर खिलाड़ियों का सामान का वजन 150 किलो से ज्यादा है तो BCCI की ओर से खिलाड़ियों को दिए जाने वाले अतिरिक्त सामान के शुल्क का भुगतान नहीं किया जाएगा।
बुधवार को होने वाली UGC-NET निरस्त
बुधवार 15 जनवरी को आयोजित होने वाली यूजीसी-नेट UGC-NET दिसंबर 2024 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC ने इस परीक्षा को पोस्टपोन होने का ऐलान किया है। इसके लिए नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा।