ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : दिल्ली ब्लास्ट ..सिंगापुर का भारत को समर्थन…लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद…US शटडाउन संकट खत्म
असम में पांच गिरफ्तार
दिल्ली ब्लास्ट पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोप में असम पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबर टीम ने विभिन्न जिलों से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के मोबाइल जब्त किए। पूछताछ जारी है, पुलिस ने कहा—सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
लाल किला ब्लास्ट केस में छापेमारी
लाल किला ब्लास्ट केस में CIK और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कई संदिग्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल जब्त। जांच एजेंसियां आतंकियों के स्थानीय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।
सिंगापुर का भारत को समर्थन
दिल्ली आतंकी हमले की सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने निंदा की। उन्होंने कहा, “हम आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं।” सिंगापुर सरकार ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और वैश्विक सहयोग बढ़ाने की अपील की।
लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद
सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने लाल किला मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद किया है। बाकी सभी मेट्रो स्टेशन सामान्य रूप से संचालित हैं। दिल्ली पुलिस और CISF ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई है।
रांची में हाई अलर्ट जारी
दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर। शहर के 46 इलाकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटल में तलाशी ली जा रही है। खुफिया इनपुट्स के बाद सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है।
US शटडाउन संकट खत्म
अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की राह पर है। सीनेट में सांसदों ने बजट विधेयक के पक्ष में मतदान किया। बिल पारित होने के बाद सरकारी विभाग फिर से सामान्य रूप से काम करेंगे। व्हाइट हाउस ने राहत जताई, कहा– यह स्थिरता की दिशा में कदम है।
सीनेट में विधेयक पास
अमेरिकी सीनेट ने सरकार के शटडाउन को समाप्त करने के लिए प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी दी। अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद फंडिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी और सरकारी सेवाएं सामान्य होंगी।
फरीदाबाद में आतंकी की कार बरामद
दिल्ली ब्लास्ट में शामिल आतंकी उमर की ईको स्पोर्ट्स कार फरीदाबाद से बरामद हुई। देर रात से एनएसजी और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए। माना जा रहा है, ब्लास्ट से पहले यही वाहन प्रयोग हुआ था।
हिरासत में जम्मू के डॉक्टर
UP ATS ने जम्मू के एक डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वह संदिग्ध आतंकी डॉक्टर शाहीन के संपर्क में था। टीम उसके डिजिटल डिवाइस की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह मॉड्यूल दिल्ली ब्लास्ट नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।
पाकिस्तान का दौरा छोड़ श्रीलंकाई खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश
सुरक्षा चिंताओं के चलते आठ श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने पाकिस्तान दौरा बीच में छोड़ने का फैसला किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है। हाल के आतंकी अलर्ट के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर टीम मैनेजमेंट ने आपात बैठक की थी।
उमर की हुई शिनाख्त
दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल कार से मिले शव की DNA जांच में पुष्टि हुई कि वह आतंकी उमर का था। एनआईए और दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की। उमर मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा था और विस्फोट के दौरान कार में मौजूद था।
अंकारा से जुड़ा हैंडलर
दिल्ली ब्लास्ट का हैंडलर अंकारा (तुर्की) में बैठा Ukasa था। जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकी उससे ‘Session App’ के जरिए संपर्क में थे। खुफिया एजेंसियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Ukasa के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।
अल फलाह यूनिवर्सिटी की सफाई
डॉक्टर टेरर मॉड्यूल केस में घिरी अल फलाह यूनिवर्सिटी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई पेश कर सकती है। प्रबंधन ने कहा—संस्थान का किसी संदिग्ध गतिविधि से संबंध नहीं। छात्रों और स्टाफ की जांच एजेंसियां पहले ही कर चुकी हैं।
अमृतसर एनकाउंटर में एक घायल
अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया—गैंग लूट और वाहन चोरी में शामिल था। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





