ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट :PM मोदी ने दीं RSS प्रमुख मोहन भागवत को 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं, राधाकृष्णन कल ले सकते हैं उपराष्ट्रपति पद की शपथ

breaking news today

ब्रेकिंग न्यूज

M मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा– “स्पष्ट विजन और ठोस एक्शन वाले मोहन जी का नेतृत्व संघ के लिए सौभाग्य है। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन में संगठन का निरंतर विस्तार हो रहा है।”

ब्रेकिंग न्यूज

सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले सकते हैं। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज। राधाकृष्णन के नामांकन के बाद से एनडीए खेमे में जीत का उत्साह, विपक्ष अभी रणनीति पर विचार कर रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज

दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की। पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर IED बनाने की सामग्री बरामद। गिरफ्तारी दिल्ली, मध्यप्रदेश, हैदराबाद और रांची से हुई। पुलिस का कहना– देश में बड़े हमले की तैयारी थी, समय रहते षड्यंत्र विफल कर दिया गया।

ब्रेकिंग न्यूज

अमेरिका में ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या। सरकार ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। रिपब्लिकन खेमे में शोक की लहर, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क। राष्ट्रपति ट्रंप ने हत्या को लोकतंत्र पर हमला बताया। हत्यारों की तलाश तेज।

ब्रेकिंग न्यूज

घरेलू शेयर बाजार हल्की गिरावट के बाद हरे निशान पर लौटा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 153 अंक बढ़कर 81,578 पर और निफ्टी 34 अंक चढ़कर 25,007 पर पहुंचा। meanwhile, रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 88.16 पर आ गया। निवेशकों में राहत।

ब्रेकिंग न्यूज

ईडी की बड़ी कार्रवाई, 650 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी मामले में छापेमारी। दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत कई राज्यों में दबिश। धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज। ईडी सूत्रों के मुताबिक कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद।

ब्रेकिंग न्यूज

नेपाल में उथल-पुथल, जेल तोड़कर भाग रहे कैदियों पर सेना ने गोली चलाई। रामेछाप जेल ब्रेक में 2 की मौत, 10 घायल। अब तक 15 हजार कैदी फरार, कई को बिहार-सीमा पर पकड़ा गया। नेपाल में अस्थिरता के बीच सेना की पहली गोलीबारी से हालात और तनावपूर्ण।

Exit mobile version