ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन SCO समिट,दुनिया भर की नज़रें भारत, रूस और चीन पर टिकीं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नज़र आए। तीनों नेताओं ने मंच पर दोस्ताना अंदाज़ में हाथ मिलाया और अनौपचारिक बातचीत की। इस मुलाक़ात को अमेरिकी दबदबे के बीच “ट्रायो डिप्लोमेसी” का संदेश माना जा रहा है। एससीओ समिट के दौरान दिलचस्प नजारा भी दिखाई दिया जब जब भारत के पीएम मोदी और रुसी राष्ट्रपति पुतिन दोनों आपस में बात करते हुए हॉल से गुज़रे। ठीक उनके सामने पाक पीएम शहबाज शरीफ कोने में खड़े दोनों वैश्विक नेताओं को बस देख भरते रह गए।
बिहार सियासत – वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का पटना में समापन। 1300 किमी लंबी पदयात्रा गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन के साथ समाप्त होगी।
अफगानिस्तान से दिल्ली तक भूकंप की दहशत
दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में आधी रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से बड़ी तबाही। कई घर मलबे में तब्दील, अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि। झटके भारत के दिल्ली-एनसीआर और पाकिस्तान तक महसूस किए गए। लोगों में दहशत, कई जगह रातभर सड़क पर गुज़ारी।
मौसम अलर्ट –
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट। पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में तबाही जारी।
उत्तराखंड हादसा –
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर वाहन पर गिरा बोल्डर, 2 यात्रियों की मौत, 1 गंभीर घायल।
अफगानिस्तान में भूकंप का कहर –
दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में आधी रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से बड़ी तबाही। कई घर मलबे में तब्दील, अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि। झटके भारत के दिल्ली-एनसीआर और पाकिस्तान तक महसूस किए गए। लोगों में दहशत, कई जगह रातभर सड़क पर गुज़ारी।
यूपी में आज से बड़ा अभियान –
प्रदेश के सभी 75 जिलों में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज से शुरू हुआ “नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान”। 1 से 30 सितम्बर तक बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा।
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सख्त मॉनिटरिंग का आदेश दिया।
अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम
अमेरिका के फोर्ट मॉर्गन एयरपोर्ट पर दो विमान टकराए, 3 की मौत।
सिडनी: रूसी वाणिज्य दूतावास में घुसी कार, एक गिरफ्तार।
न्यूयॉर्क: पूर्व मेयर रूडी गिउलियानी हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती।
यमन: हूती विद्रोहियों ने UN ऑफिस पर हमला, 11 कर्मचारी बंधक।
भारत की राजनीति और प्रशासन
पश्चिम बंगाल में विधानसभा का विशेष सत्र आज सोमवार 1 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है।
तेलंगाना सरकार ने कलेश्वरम प्रोजेक्ट की जांच CBI को सौंपी।
गृहमंत्री अमित शाह जम्मू पहुंचे, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे। प्रकाश कुमार पांडेय





