ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:आज बजट 2025 पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, मोदी 3.0 का दूसरा पूर्ण बजट

breaking-plat

आज बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

Budget 2025 : लोकसभा के बजट सत्र का आगाज हो चुका है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार 1 फरवरी को संसद में मोदी 3.0 का दूसरा पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं। आमजन को मोदी सरकार के इस दूसरे पूर्ण बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आल शनिवार 1 फरवरी को मोदी 3.0 का यूनियन बजट पेश करने वाली हैं। 2024 में मोदी 3.0 के फिर सत्ता में बाद आने वाला यह दूसरा पूर्ण बजट है। इस बजट से पहले लोकसभा चुनाव 2024 के बाद 23 जुलाई 2024 को एनडीए सरकार ने अपना पहला आम बजट संसद में पेश किया था।

बजट को दिया अंतिम रूप  

वित्त मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुक्रवार की शाम एक पोस्ट कर जानकारी दी कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में बजट 2025-26 को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस दौरान वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद थे।

6 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे पीएम

बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की साझा बैठक को संबोधित किया। अब मंगलवार 3 और बुधवार 4 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा में चर्चा का जवाब बुधवार 4 फरवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी देंगे। वहीं 6 फरवारी ,7, 10 और 11 फरवरी को भी सदन में बजट पर चर्चा होगी। इसके बाद 11 फरवरी को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जवाब पेश करेंगी। वहीं राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब पीएम नरेन्द्र मोदी 6 फरवरी को देंगे।

 

दिल्ली के दंगल में प्रियंका गांधी की एंट्री 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फ़रवरी क़ो मतदान होगा। ऐसे में प्रचार-प्रसार के रण में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उतर गई हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली की AAP सरकार को जमकर घेरा।

प्रियंका गांधी ने कहा भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत का

संविधान सभी के लिए बना। जिसमें सभी के अधिकार भी समान हैं। संविधान की और से आपको वोट की शक्ति दी है। जिससे आप अपनी सरकार का चुनाव कर सके। आपका एक वोट संविधान को मजबूत और कमजोर कर सकता है। इसलिए आप वोट देने का निर्णय सोच-समझकर करें।

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार मामले में 7 फरवरी को फैसला

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने 1984 सिख विरोधी दंगे के दौरान सरस्वती विहार के एक मामले में आरोपी पूर्व कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया है।स्पेशल जज कावेरी बावेजा की और से 7 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा। बता दें . ये मामला 1 नवंबर, 1984 का है। जिसमे सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से संबंधित है।

 

 

Exit mobile version