Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:संसद के बजट सत्र का आज से दूसरा फेज शुरू,आज से एमपी विधानसभा का बजट सत्र,12 मार्च को पेश होगा बजट

DigitalDesk by DigitalDesk
March 10, 2025
in मुख्य समाचार
0
Parliament budget session second phase
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद के बजट सत्र का आज से दूसरा फेज शुरू

संसद के बजट सत्र का आज से दूसरा फेज शुरू हो रहा है। यह 4 अप्रैल तक चलेगा। इस सेशन में करीब 16 बैठकें होंगी। वहीं माना जा रहा है कि सरकार इस दौरान वक्फ संशोधन समेत 36 बिल भी ला सकती है। वहीं मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मणिपुर का बजट पेश करेंगी। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रपति शासन पर आज संसद की मंजूरी के लिए प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।

पक्ष विपक्ष में देखने को मिलेगी तकरार

बता दें बजट सत्र के इस दूसरे और अहम फेज में सरकार और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल सकता है। विपक्ष की ओर से इलेक्शन वोटर ID में गड़बड़ी के साथ ही मणिपुर में ताजा हिंसा और अमेरिका की ओर से लगाए जाने वाले टैरिफ को लेकर सरकार पर हमलावर है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

संजय और शिवा ने दिए राज्यसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता तिरुचि शिवा की ओर से क्रमशः आगामी परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर चिंताओं और शेयर बाजार में आई अभूतपूर्व गिरावट के मसले पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिए गये हैं। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही आज सोमवार 10 मार्च से शुरू हो रही है।ऐसे में दोनों सांसदों ने इन मुद्दों पर अपनी ओर से गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यसभा में सभी विधाई काम काज को रोककर पहले इन पर चर्चा करने की मांग करते हुए यह नोटिस दिए हैं।

आज से एमपी विधानसभा का बजट सत्र

  • 12 मार्च को पेश होगा बजट
  • सत्र के लिए विधायकों ने 2939 सवाल लगाए
  • 1785 सवाल ऑनलाइन, 1154 ऑफलाइन लगाए
  • 24 मार्च तक चलेगा विस का बजट सत्र
  • 4 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है बजट
  • 15 दिन का सत्र, 5 दिन रहेगी छुट्‌टी

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार 10 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। यह सत्र 24 मार्च तक चलेगा। इन 15 दिनों के दौरान इस सत्र में पांच दिन छुट्टी के रहेंगे। सत्र के दौरान 12 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। जिसके करीब 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं विधायकों की ओर से इस सत्र के लिए कुल 2939 सवाल लगाए गए हैं। जिनमें 1785 सवाल ऑनलाइन तो वहीं 1154 ऑफलाइन जमा किए गए हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस आज करेगी विधानसभा का घेराव

  • भोपाल के रंगमहल चौराहे पर होगा घेराव
  • आज सोमवार को कांग्रेस का जोरदार प्रर्दशन
  • सोयाबीन,बासमती के समर्थन मूल्य की मांग
  • विस की तरफ रोकने के लिए पुलिस तैनात
  • सड़कों पर रहेंगी पुलिस की बैरिकेडिंग
Post Views: 329
Tags: #Parliament Budget Session#second phase Parliament budget session
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version