Tuesday, March 17, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पिंक सिटी में इन्वेस्टमेंट समिट की चकाचौंध,पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन,दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार

DigitalDesk by DigitalDesk
December 9, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पिंक सिटी में इन्वेस्टमेंट समिट की चकाचौंध,पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

राजस्थान में आज सोमवार 9 दिसंबर से GIS शुरु हो रहा है। जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा। जिसे लेकर शहर को रोशनी से जगमगा रहा है। शहर की मुख्य सड़कें व्यवस्थित कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री Prime Minister नरेंद्र मोदी Narendra Modi आज सोमवार 9 दिसंबर को राजस्थान में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन के लिए राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करने वाले है। इस शिखर सम्मेलन में 16 भागीदार देशों के साथ ही 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों और 32 से अधिक देशों के राजनयिक भीशामिल होंगे। पीएमओ की ओर से कहा गया है कि पीएम मोदी जयपुर प्रदर्शनी के साथ कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने वाले है। राजस्थान राज्य सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों के साथ करीब 30 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए हैं। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय और राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य मंत्रियों के साथ प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अदाणी, अनिल अग्रवाल, आनंद महिंद्रा समेत देश के जानेमाने 5 हजार से अधिक निवेशक भी शामिल होंगे।

  • राइजिंग इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे जयपुर
  • ग्लोबल इंवेस्टर समिट का करेंगे उद्घाटन
  • देश-विदेश के बड़े उद्योगपति होंगे शामिल
  • निवेश के अवसरों पर करेंगे चर्चा
  • कई स्टार्टअप फाउंडर्स भी होंगे शामिल

आंध्र प्रदेश के पोंजी स्कीम का शिकार लोगों को मिलेगा पैसा

ईडी (ED) नेआंध्र प्रदेश में 6000 करोड़ के घोटाले की जब्त संपत्तियों की बिक्री शुरू कर दी है। यह संपत्ति ED ने कई राज्यों से कुर्क की है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की सहमति से एड इन अटैच संपत्तियों को उन गरीब निवेशकों में बांटना चाहती है जो इस पोंजी स्कीम घोटाले के शिकार हुए हैं। आंध्र प्रदेश के पोंजी स्कीम का शिकार होकर पैसा गंवाने वाले 32 लाख पीड़ितों को उनका पैसा वापस मिलने वाला है।

Related posts

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

March 17, 2026
TET Feb 2026 Result जल्द जारी: मार्च के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आने की उम्मीद

TET Feb 2026 Result जल्द जारी: मार्च के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आने की उम्मीद

March 17, 2026

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में रविवार देर शाम हुई कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के चलते मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया है। रविवार रात हुई बारिश के बाद रात से ही ठंड बढ़ गईं है। रात में लोग अंगीठी और हीटर का सहारा लेकर अपनी ठंड को दूर करने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया था। जिसके चलते तापमान में हल्की गिरावट आई है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों के शहरों का मौसम बदल गया है।

UP के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ देंगे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड

UP के मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार 9 दिसम्बर क़ो गोरखपुर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड देंगे। मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देंगे। तारामंडल क्षेत्र स्थित दिग्विजय नाथ पार्क में कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। गोरखपुर जिले में 8325 बुजुर्गों के बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रतिवर्ष 5 लाख तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। आयुष्मान योजना के तहत गोरखपुर जनपद में 70 वर्ष की आयु पार कर चुके 8325 बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस कार्ड के जरिए प्रतिवर्ष 5 लाख तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

आज चिरमिरी दौरे पर CM विष्णुदेव साय

सीएम साय क्षेत्र को देंगे करोड़ों की सौगात
कार्यक्रम को लेकर जनता में उत्साह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार 9 दिसंबर को चिरमिरी में करोड़ों की सौगात देंगे। जहां डिप्टी CM अरुण साव और प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। बता दें मुख्यमंत्री साय 31 करोड़ 43 लाख के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं 17 करोड़ 82 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Post Views: 453
Tags: #Andhra Pradesh Ponzi Scheme#Chances of rain in Delhi-NCR#Investment Summit#Pink City Jaipur#PM Narendra Modi will inaugurate
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार
West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version