ब्रेकिंग न्यूज अपडेट 8 सितंबर 2025: एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र

breaking news

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट 8 सितंबर 2025

एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज सोमवार को चुनावी बॉन्ड और एसआईआर से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। कई राजनीतिक दलों ने पारदर्शिता और जनहित का हवाला देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। सुनवाई को लेकर सियासी हलचल तेज।

बीजेपी कार्यशाला

बीजेपी सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला का आज अंतिम दिन। पार्टी नेतृत्व सांसदों को जमीनी मुद्दों और जनसंपर्क रणनीति पर दिशा-निर्देश देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सांसदों को संबोधित कर सकते हैं।

हवाई तूफान Kiko

अमेरिका के हवाई में तूफान Kiko के खतरे को देखते हुए इमरजेंसी घोषित की गई है। तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी है। प्रशासन ने तटीय इलाकों को खाली करने और बचाव दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

कुलगाम मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है। इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं, नागरिकों को घरों में रहने की अपील।

यमुना जलस्तर

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा। मौजूदा स्तर 205.22 मीटर दर्ज हुआ है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी रखा है। हालांकि खतरा टलने तक सतर्कता बनाए रखने के निर्देश।

हमास का बयान

बंधकों की रिहाई को लेकर हमास ने बातचीत की पेशकश की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद हमास ने कहा कि वार्ता संभव है, लेकिन शर्तें माननी होंगी। फिलहाल गतिरोध बरकरार है।

उत्तराखंड दौरा

केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय टीम आज उत्तराखंड पहुंची। प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। प्रभावित जिलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट केंद्र को सौंपी जाएगी। राज्य सरकार ने राहत पैकेज की मांग दोहराई।

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ। यह सत्र 10 सितंबर तक चलेगा। विपक्ष सरकार को बिजली संकट, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। कई अहम विधेयक पेश होने की संभावना।

स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस

24 साल बाद बेंगलुरु में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस की शुरुआत। कार्यक्रम 10 सितंबर तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष, राज्य विधानसभाओं और विधान परिषदों के स्पीकर इसमें शामिल होंगे। संसदीय परंपराओं और सुधारों पर गहन चर्चा होगी।

भारत-ईयू FTA वार्ता

नई दिल्ली में आज सोमवार को भारत और यूरोपीय संघ के बीच FTA की 13वीं वार्ता शुरू होने जा रही है। इस वार्ता के दौरान दोनों पक्ष व्यापार, निवेश और सेवाओं पर सहमति बनाने के प्रयास करेंगे। बता दें यह समझौता भारत और यूरोपीय संघ दोनों अर्थव्यवस्थाओं को बड़ा लाभ पहुंचा सकता है।

पूर्ण चंद्रग्रहण

साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण आज दिखाई दिया। देशभर में खगोल प्रेमियों ने ब्लड मून का नजारा देखा। धार्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व माना गया। कई मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

शिवसेना बैठक

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर शिवसेना सांसदों की दिल्ली में अहम बैठक। पार्टी अपनी रणनीति पर चर्चा करेगी। गठबंधन सहयोगियों से तालमेल बनाने और उम्मीदवार के समर्थन पर अंतिम फैसला होने की संभावना। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version