Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:भारत में HMPV वायरस की दस्तक, बेंगलुरु में मिला पहला मरीज ,पीएम मोदी आज देंगे रेलवे परियोजनाओं की सौगात,नीतीश की पुलिस ने पीके को हिरासत में लिया

DigitalDesk by DigitalDesk
January 6, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कोविड-19 महामारी के बाद HMPV वायरस ने दी चीन में दस्तक,भारत में भी मिला पहला मरीज

दुनिया को दहला चुकी कोविड-19 महामारी के बाद अब HMPV नाम के एक वायरस ने चीन में दस्तक दी है। इस वायरस का भारत में पहला संक्रमित मरीज मिला है। बेंगलुरु में HMPV नाम के एक वायरस का पहला मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल में आठ महीने की बच्ची में HMPV वायरस के सिंट्रम मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि अब तक विभाग की लैब में इसका टेस्ट नहीं किया गया है। एक गैर सरकारी हॉस्पिटल में इसके मामले की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि यह भी कहा गया है कि निजी हॉस्पिटल की इस रिपोर्ट पर किसी प्रकार का संदेह करने का कोई कारण नजर नहीं आता। बताया जाता है कि HMPV अमूमन बच्चों में ही डिटेक्ट होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सभी फ्लू सैंपल में से 0.7 फीसदी HMPV के भी होते हैं। इस वायरस का स्ट्रेन क्या है यह अभी पता नहीं चल पाया है।

नीतीश की पुलिस ने पीके को हिरासत में लिया

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा पेपर लीक मामले में सियासत गरमाती नजर आ रही है। इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशात किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। ऐसे में बिहार की पटना पुलिस ने आज सोमवार तड़के जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पीएम मोदी आज देंगे रेलवे परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 6 जनवरी को कई रेलवे परियोजना की सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी आज सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। दरअसल क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन भी करेंगे। वह तेलंगाना में चर्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन करने वाले हैं। इसके साथ ही ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला भी पीएम मोदी रखेंगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल,सीएम योगी करेंगे अभिषेक

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में 11 से 13 जनवरी तक अयोध्या में भव्य ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पवित्र मौके पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं 11 जनवरी को रामलला का अभिषेक करेंगे। इसके साथ ही उत्सव का शुभारंभ भी सीएम करेंगे।

तीन दिनी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन,पीएम 9 को करेंगे उद्घाटन

भुवनेश्वर में आठ जनवरी से तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिसमें दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों और योगदान ही नहीं भारत के साथ उनके जुड़ाव को और अधिक प्रगाढ़ करने के तरीकों पर जोर दिया जाएगा। सम्मेलन में प्रवासी भारतीय निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश होगी। इसके लिए भारत की आर्थिक वृद्धि, नीतिगत सुधार के साथ कई प्रमुख क्षेत्रों में विकास की प्रगति को भी प्रदर्शित किए जाने की संभावना है। अठारहवें प्रवासी भारतीय दिवस पीबीडी सम्मेलन में करीब 50 से अधिक देशों के शीर्ष कोरोबारी, उद्यमियों और अर्थशास्त्रियों के साथ बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें महात्मा गांधी 1915 में भारत वापस लौटने के उपलक्ष्य में हर साल 9 जनवरी को पीबीडी मनाया जाता है। इस आयोजन का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ जनवरी को करेंगे। विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू का वर्चुअली तरीके से संबोधन होगा।

यूका के जहरीले कचरे को लेकर सुनवाई आज

यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को लेकर देश भर में बवाल जारी है। इसे लेकर आज सोमवार 6 जनवरी को यह मामला शीर्ष अदालतों में गूंज सकता है। सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है। जिसमें पीथमपुर में कचरा जलाने पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में प्रदेश सरकार कचरा भोपाल से पीथमपुर स्थानांतरित करने के मामले में अब तक की प्रगति रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश करेगी। चूंकि जहरीले कचरे को जलाने का विरोध हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार हाईकोर्ट से आज कुछ मोहलत मांग सकती है। बता दें सीएम डॉ.मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन पहले ही कह चुके हैं कि जनता की आम राय बनाकर यूका का कचरा जलाने के लिए कोर्ट से वक्त मांगा जाएगा।

उत्तरभारत में आज भी कड़ाके की ठंड और कोहरा

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से आम जनजीवन को अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 6 से 8 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, असम, बिहार,, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में भी आज सोमवार 6 जनवरी को घने कोहरे का असर रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज सोमवार 6 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त 7 और 8 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सीएम विष्णुदेव साय का महासमुंद दौरा

  • जांजगीर-चांपा भी जाएंगे सीएम साय
  • आज दोप.3.15 बजे महासमुंद पहुंचेंगे CM
  • CM जांजगीर-चांपा में करेंगे भूमिपूजन
  • विभिन्न विकास कार्यों की देंगे सौगात
  • कई कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सोमवार 6 जनवरी को जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। आज राजधानी रायपुर से वे लगभग 11:30 बजे जांजगीर चांपा जिले के लिए रवाना होंंगे। मुख्यमंत्री साय जांजगीर चांपा जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लगभग 180 करोड रुपए की लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद जांजगीर चांपा से महासमुंद जिले के लिए रवाना होंगे। लगभग 3 के आसपास मुख्यमंत्री महासमुंद पहुंचेंगे। महासमुंद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। महासमुंद जिले में भी लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।

छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड

  • हत्या का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार
  • आरोपी सुरेश को हैदराबाद से पुलिस ने दबोचा
  • आरोपी सुरेश चंद्राकर को देर रात गिरफ्तार किया
  • बीजापुर लेकर पहुंची पुलिस,आरोपी से पूछताछ
  • SIT के प्रमुख पुलिस अधिकारी ने की पुष्टि
Post Views: 505
Tags: # HMPV infected patient#Bihar Public Service Commission#BPSC exam paper leaked#COVID-19#HMPV in Bengaluru#HMPV virus in India#Jan Suraj Party chief Prashant Kishore#Prashant Kishore in custody#virus HMPV knocked
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version