ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट : संगरूर में पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले
पंजाब में इस सीजन पराली जलाने के मामलों में मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह जिला संगरूर शीर्ष पर पहुंच गया है। राज्य सरकार की अपीलों और जागरूकता अभियानों के बावजूद किसान फसल अवशेष जला रहे हैं। प्रदूषण को लेकर एनजीटी और केंद्र ने सख्त रुख अपनाया है।
किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सेना और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। ऑपरेशन रातभर चला, गोलीबारी रुक-रुककर जारी है।
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि वे बिहार चुनाव और SIR विवाद पर पार्टी का रुख स्पष्ट करेंगे। मीडिया में इस प्रेसर को लेकर उत्सुकता है।
बद्रीनाथ में बर्फबारी से निखरी वादियां
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में देर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। ठंड में तेजी आई है और श्रद्धालु मनमोहक दृश्य देखकर उत्साहित हैं। प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील की है।
लुधियाना में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
पंजाब के लुधियाना में एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर आए और फायरिंग कर फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है।
बिलासपुर ट्रेन हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। 20 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसा देर रात दो ट्रेनों की टक्कर से हुआ। रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं।
न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की जीत
डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में जीत दर्ज की है। वे भारतीय मूल के पहले नेता हैं जिन्होंने यह पद हासिल किया। जीत के बाद उन्होंने कहा—“यह न्यूयॉर्क की विविधता और एकता की जीत है।”
AIMIM उम्मीदवार पर एफआईआर दर्ज
भड़काऊ भाषण देने के आरोप में AIMIM उम्मीदवार तौसीफ आलम के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। चुनावी रैली में उनके विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था। चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। पार्टी ने जांच में सहयोग का भरोसा दिया है। प्रकाश कुमार पांडेय





