बिहार चुनाव…पीएम मोदी करेंगे कल सहरसा और कटिहार में चुनावी रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सहरसा और कटिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैलियों में मोदी विकास योजनाओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। चुनावी माहौल गरमाने की पूरी तैयारी। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
मोदी का रोड शो
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो। बीजेपी समर्थकों में उत्साह चरम पर। रोड शो के रूट पर भारी सुरक्षा व्यवस्था। मोदी के साथ कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। शहर में जनसैलाब उमड़ने की संभावना।
राहुल गांधी का चुनावी दौरा
बिहार विधानसभा चुनाव में आज राहुल गांधी खगड़िया में जनसभा करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। रैली में महागठबंधन के कई नेता भी मंच साझा करेंगे। राहुल गांधी रोजगार और किसान मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोल सकते हैं।
तेजस्वी यादव की रैली
आज मोकामा में जनसभा करेंगे तेजस्वी यादव। आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थन में वोट मांगेंगे। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना। बिहार चुनाव में आज का दिन आरजेडी के लिए अहम माना जा रहा है।
बड़ी खबर पटना से, जेडीयू उम्मीदवार गिरफ्तार
जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया। दुलारचंद हत्याकांड में पूछताछ जारी। गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई। पुलिस का कहना — निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। मामला अब राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है।
सेखों IAF मैराथन
देशभर के 60 स्थानों पर आज आयोजित होगी सेखों IAF मैराथन। दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से मुख्य आयोजन की शुरुआत। भारतीय वायुसेना के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट निर्मलजीत सिंह सेखों की याद में यह मैराथन समर्पित। हजारों प्रतिभागी दौड़ में शामिल होंगे।
कर्नाटक अपडेट:
बेंगलुरु में आज आरएसएस का मार्च होगा। चित्तापुर में रैली की हाईकोर्ट ने अनुमति दी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भागीदारी की उम्मीद। विपक्षी दलों की ओर से विरोध भी दर्ज कराया गया है।
चेन्नई से बड़ी खबर,डीएमके की बैठक
डीएमके ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक। तमिलनाडु में राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा होगी। बैठक में केंद्र की नीतियों पर विरोध रणनीति तय होने की संभावना। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सभी प्रमुख दलों को शामिल होने का न्योता दिया है।
हल्द्वानी हादसा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में ज्योलिकोट के पास बड़ा हादसा। टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा। दो लोगों की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे से इलाके में मातम।
दिल्ली प्रदूषण अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण चरम पर। वजीरपुर में AQI 432 दर्ज हुआ जो “गंभीर श्रेणी” में है। वायु गुणवत्ता बेहद खराब। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण कार्यों पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। लोगों से मास्क पहनने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील।
रूस-यूक्रेन युद्ध
यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा ड्रोन अटैक। ब्लैक सी स्थित तुआप्से बंदरगाह पर लगी भीषण आग। रूसी मीडिया के मुताबिक, तेल भंडारण टैंकों को भारी नुकसान हुआ। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी। दोनों देशों में तनाव और बढ़ा।
दुलारचंद केस अपडेट
पटना पुलिस ने कहा — अनंत सिंह समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हत्याकांड की जांच में नए सबूत मिले हैं। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद। कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड पर लेने की तैयारी। प्रकाश कुमार पांडेय





