#Diplomacy politics
#weather big news all in one
देश-दुनिया में हलचल: कूटनीति, सियासत और मौसम—एक साथ कई बड़ी खबरें
ब्रेकिंग न्यूज:
🔴 रूस पहुंचे अब्बास अराघची, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अहम मुलाकात करेंगे। वैश्विक कूटनीति में इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
🔴 उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज, अखिलेश यादव आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बड़े ऐलान की अटकलें।
🔴 ईरान ने शर्तों के साथ होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने का प्रस्ताव दिया। वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है बड़ा असर।
🔴 जापान के होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप, झटकों से दहशत। फिलहाल बड़े नुकसान की खबर नहीं।
🔴 द्रौपदी मुर्मू आज से 2 मई तक हिमाचल प्रदेश दौरे पर रहेंगी। कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा।
🔴 लेबनान में इजरायली हमले तेज, 14 लोगों की मौत की पुष्टि। हालात तनावपूर्ण, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी।
🔴 भीषण गर्मी का असर, नोएडा में स्कूलों के समय में बदलाव। हीटवेव को देखते हुए प्रशासन का फैसला।





