live-india-news-live-india-news-building-news-updates-delhi-punjab-haryana-17-february-2026-French President Emmanuel Macron reached India
17 फरवरी 2026 की सुबह देश और दुनिया की राजनीति, कूटनीति, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी खबरों के साथ शुरू हुई है। भारत-फ्रांस संबंधों से लेकर अमेरिका-ईरान वार्ता और घरेलू राजनीतिक हलचल तक, आज का दिन कई मायनों में अहम साबित हो सकता है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर बड़ी कूटनीतिक पहल
आइलैंड में गोलीबारी
अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित एक आइस रिंक में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर को भी मार गिराया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा
बिहार विधानसभा में आज अहम चर्चा
बिहार में ग्रामीण विकास विभाग के बजट अनुदान प्रस्ताव पर आज चर्चा होगी। विपक्ष सरकार से विकास योजनाओं और खर्च को लेकर सवाल उठा सकता है। साथ ही पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले में CBI ने एक महिला दारोगा से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की है। जांच एजेंसी इस केस में हर एंगल से पड़ताल कर रही है।
आज से CBSE बोर्ड परीक्षाएं शुरू
गुजरात और तमिलनाडु का आज बजट
आज गुजरात और तमिलनाडु की सरकारें अपना-अपना बजट पेश करेंगी।
उद्योग, कृषि, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर फोकस रहने की संभावना है। राज्यों की आर्थिक दिशा तय करने वाला यह बजट राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां संक्षेप में
-
न्यू जर्सी में एक भारतीय युवक को बच्चों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
-
ईरान-भारत जहाज विवाद पर ईरान की सफाई।
-
अमेरिका-ईरान तनाव पर वैश्विक नजर।