ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: बिहार में सियासी बदलाव के संकेत…नोएडा में जारी प्रदर्शन, NCR में अलर्ट…एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म

Braking news today

नोएडा में जारी प्रदर्शन, NCR में अलर्ट

नोएडा के फेज-2 इलाके में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। वेतन वृद्धि और सुविधाओं की मांग को लेकर श्रमिक डटे हुए हैं। हालात को देखते हुए पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंसा के बाद पुलिस सख्त, 300 गिरफ्तार

सोमवार को भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब तक करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और लगातार छापेमारी अभियान जारी है। प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

बिहार में सियासी बदलाव के संकेत

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही राज्य में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत तय मानी जा रही है। बीजेपी पहली बार अपने नेतृत्व में सरकार बनाने की तैयारी में है और विधायक दल की बैठक अहम मानी जा रही है।

एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म

मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। एमपीबीएसई ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे।

टीम इंडिया में युवा खिलाड़ी को मौका

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलने की संभावना है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका डेब्यू हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो वह सबसे कम उम्र में भारत के लिए खेलने का रिकॉर्ड बना सकते हैं।

राजनीति और अंतरराष्ट्रीय हलचल तेज

अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु में डीएमके के लिए प्रचार करेंगे। पीएम मोदी आज नमो ऐप के जरिए पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वहीं अमेरिका-ईरान वार्ता का नया दौर गुरुवार से शुरू हो सकता है, जिससे वैश्विक राजनीति में हलचल तेज है।

Exit mobile version