ब्रेकिंग न्यूज़: चांदी फिर क्रैश, सोना भी फिसला… बजट सत्र: राहुल गांधी आज करेंगे चर्चा की शुरुआत..बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू
चांदी फिर क्रैश..सोना भी फिसला
बजट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। सोमवार को MCX खुलते ही चांदी करीब ₹16,000 प्रति किलो सस्ती हो गई, जबकि 24 कैरेट सोना ₹4,000 से ज्यादा फिसला। निवेशकों में सतर्कता, बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल।
बजट सत्र: राहुल गांधी आज करेंगे चर्चा की शुरुआत
संसद के बजट सत्र में आज विपक्ष की ओर से राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे। महंगाई, बेरोजगारी और टैक्स नीति जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार।
बिहार: आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू
बिहार में आज से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। राज्यभर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के कड़े इंतजाम, सुरक्षा व्यवस्था सख्त। लाखों छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में भूकंप के झटके
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। फिलहाल जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं, प्रशासन अलर्ट पर।
दिल्ली: TMC प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिलेगा
ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। चुनावी प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की संभावना।
डीआर कांगो: खदान हादसे में 200 की मौत
पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। राहत-बचाव कार्य जारी, कई मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
दिल्ली-NCR में मौसम बदला, घना कोहरा
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया, दृश्यता कम हुई। ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी, यातायात पर भी असर।
हिमाचल: मनाली में फिर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक बार फिर बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर ताजा हिमपात से ठंड बढ़ी, पर्यटकों में उत्साह। कई इलाकों में सड़कें फिसलन भरी।
पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू
पटना में आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सरकार आर्थिक योजनाओं और विकास एजेंडे पर चर्चा करेगी। विपक्ष के तीखे सवालों के लिए सत्ता पक्ष तैयार।





