मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर छाई नन्ही वेदा, दादा संग काटा केक…एंटीलिया में पूजा-अर्चना और ब्राह्मण भोज

MukeshAmbaniBirthday

मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर छाई नन्ही वेदा, दादा संग काटा केक

एंटीलिया में पूजा-अर्चना और ब्राह्मण भोज का आयोजन, परिवार संग दिखा सादगी भरा जश्न

देश के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 19 अप्रैल को अपना 69वां जन्मदिन बेहद सादगी और पारंपरिक अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर अंबानी परिवार की एक झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है… जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही हैं नन्हीं वेदा अंबानी।

मुंबई स्थित एंटीलिया में जन्मदिन के अवसर पर भव्य पूजा और हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया। पूजा में नीता अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी के साथ-साथ परिवार की बहुएं श्लोका अंबानी और राधिका अंबानी भी मौजूद रहीं।

भक्तिमय माहौल में मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे पूरे परिवार ने मिलकर हवन और आरती की। इस दौरान वेद पाठशाला के छात्रों के लिए विशेष ‘ब्राह्मण भोज’ का आयोजन भी किया गया। लेकिन इस पूरे आयोजन में सबसे खास पल तब सामने आया, जब मुकेश अंबानी ने अपनी नन्हीं पोती वेदा अंबानी के साथ केक काटा। वीडियो में दिखता है कि वेदा अपने दादा के साथ केक काटते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं पास खड़ी नीता अंबानी अपनी पोती की इस मासूमियत पर खुशी से तालियां बजाती दिखीं।

सिर्फ केक काटना ही नहीं, नन्हीं वेदा ने अपने दादा के इस खास दिन को और भी खास बना दिया। वीडियो में वे अपनी दादी नीता अंबानी और मां श्लोका अंबानी के साथ मिलकर ब्राह्मणों को भोजन परोसती भी नजर आईं।

सफेद और नीले रंग के नाइटसूट में इधर-उधर घूमकर मेहमानों को खाना परोसती वेदा की मासूम अदाएं सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही हैं। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। भव्यता और सादगी का यह अनोखा संगम अंबानी परिवार की परंपरा को भी दिखाता है… और साथ ही नन्हीं वेदा की मासूमियत ने इस जश्न को यादगार बना दिया।

Exit mobile version