Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

मुलायम परिवार की तरह लालू परिवार में भी घमासान: चुनाव से पहले ‘बगावत’ से बढ़ी आरजेडी की मुश्किलें

DigitalDesk by DigitalDesk
September 22, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मुलायम परिवार की तरह लालू परिवार में भी घमासान: चुनाव से पहले ‘बगावत’ से बढ़ी आरजेडी की मुश्किलें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में सबसे बड़ा चर्चा का विषय आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का परिवार बन गया है। जिस तरह 2016–17 में उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के परिवार में वर्चस्व की जंग छिड़ी थी, उसी तरह अब बिहार में लालू परिवार भी आंतरिक कलह से जूझता दिखाई दे रहा है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:तेल की कीमतों पर लगाम की कोशिश…अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1300 से अधिक..

March 10, 2026
Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026

तेज प्रताप की ‘बगावत’

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लंबे समय से संगठन और परिवार से नाराज चल रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके बाद तेज प्रताप ने अपना अलग मोर्चा बनाकर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया। माना जा रहा है कि उनका यह कदम सीधा-सीधा आरजेडी की एकजुटता को तोड़ सकता है।

रोहिणी आचार्य के बदले तेवर

तेज प्रताप के बाद अब लालू की बेटी और अमेरिका से किडनी दान करके पिता को नई जिंदगी देने वाली रोहिणी आचार्य भी खुलकर नाराजगी जता रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर तेजस्वी यादव, आरजेडी और परिवार के कई सदस्यों को अनफॉलो कर दिया।

तेजस्वी की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ में बस की अगली सीट पर सलाहकार संजय यादव के बैठने को लेकर उठे विवाद में भी रोहिणी ने अप्रत्यक्ष तौर पर तेज प्रताप का समर्थन किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनके लिए आत्मसम्मान और परिवार की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। फिर भी, इस कदम ने पार्टी के अंदर कलह की चर्चा को हवा दे दी है।

क्या होगा चुनावी असर?

बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले यह विवाद आरजेडी के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है। तेजस्वी यादव को पार्टी का चेहरा मान चुके लालू परिवार के भीतर बिखराव से जनता में नकारात्मक संदेश जा सकता है। तेज प्रताप का अलग मोर्चा राजद वोट बैंक में सेंध लगा सकता है। रोहिणी आचार्य की नाराजगी से उन कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हो सकता है जो परिवार की एकजुटता को आरजेडी की ताकत मानते हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि अगर यह विवाद समय रहते सुलझा नहीं तो इसका असर मुलायम परिवार की तरह आरजेडी पर भी पड़ सकता है। समाजवादी पार्टी 2017 के चुनाव में सत्ता गंवा बैठी थी, कहीं वैसा ही हाल आरजेडी का न हो जाए।

लालू की चुनौती

लालू प्रसाद यादव अपनी सेहत और उम्र की वजह से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन पार्टी और परिवार में मध्यस्थता करने की जिम्मेदारी उन्हीं पर आ टिकी है। वे तेजस्वी को पार्टी की कमान सौंप चुके हैं। तेज प्रताप और रोहिणी के तेवरों से साफ है कि परिवार में आंतरिक संवाद की कमी है। अब सवाल यह है कि लालू कितनी जल्दी अपने बच्चों को एक मंच पर ला पाते हैं और क्या परिवार का यह मतभेद चुनाव से पहले सुलझ पाएगा? बिहार चुनाव से ठीक पहले लालू परिवार का यह घमासान आरजेडी के लिए राजनीतिक संकट साबित हो सकता है। जिस तरह मुलायम परिवार की कलह ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को कमजोर किया था, उसी तरह अगर लालू परिवार के मतभेद गहराते हैं तो आरजेडी की चुनावी रणनीति को बड़ा झटका लग सकता है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 331
Tags: #bihar Lalu family#Lalu family Rebellion increases#RJD problems before the elections#up Mulayam family
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version