पुत्रदा एकादशी के दिन यहां दीपक जलने से दूर होगा गरीबी…जानें कब है पुत्रदा एकादशी…और क्या है इसका धार्मिक महत्व

Putrada Ekadashi 5 august 2025

पुत्रदा एकादशी के दिन यहां दीपक जलने से दूर होगा गरीबी…जानें कब है पुत्रदा एकादशी…और क्या है इसका धार्मिक महत्व

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान श्री विष्णु की पूजा आराधना करने से नि:संतान दंपत्ति को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है इस साल पुत्रदा एकादशी 5 अगस्त 2025 मंगलवर को मनाई जायेगी। हिंदू पनचांग के अनुसार पुत्रदा एकादशी साल में दो बार आती है। पहली पुत्रदा एकादशी सावन के महिने में और इसके बाद दूसरी पुत्रदा एकादशी पोष माह में आती है।

शास्त्रों में वर्णित है कि पुत्रदा एकादशी के दिन खास जगह पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में हम आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं। जहां अगर दीपक जलते हैं तो आपकी गरीबी निश्चित तौर पर दूर होगी ऐसी धार्मिक मान्यता है।

तुलसी के पास दीपक जलाना होता है शुभ

तुलसी, भगवान विष्णु को अति प्रिय है। ऐसे में यदि आप पुत्रदा एकादशी के दिन सूर्यास्त के समय तुलसी के पास घी का दीपक प्रज्वलित करते हैं तो इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में सुख समृद्धि आती है यश वैभव में वृद्धि होती है। गरीबी दूर होती है। निसंतान दंपतियों को पुत्र की प्राप्ति होती है।

पीपल के पेड़ का भी है धार्मिक महत्व

पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक लगाने से लाभ प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पुत्रदा एकादशी के दिन कोई व्यक्ति पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगता है तो उसे इसके सुखद परिणाम प्राप्त होते हैं। पीपल का पेड़ धार्मिक मान्यता है कि इसमें विष्णु का वास होता है। वैसे भी पीपल की पूजा करने की धार्मिक परंपरा है। इस वृक्ष को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। शनि देव की कृपा भी हासिल करने के लिए पीपल की पूजा की जाती है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

धार्मिक मान्यता के अनुसार पुत्रदा एकादशी के दिन सूर्यस्त के बाद यादि जातक अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाता है तो उसकी हर मनोकामना पुरी होती है। ऐसी भी मान्यता है की इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है, वे प्रसन्न होती हैं।

पुत्रदा एकादशी के दिन रसोई घर को करें रोशन

पुत्रदा एकादशी के दिन रसोई घर में भी घी का दीपक जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का तो आगमन होता ही है मां अन्नपूर्णा का भी आशीर्वाद जातक को प्राप्त होता है। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version