ऑक्शन वाले दिन ही दिया जवाब
16 दिसंबर को अबू धाबी में हुए IPL ऑक्शन में जिस खिलाड़ी पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन ने 13 करोड़ रुपये खर्च किए, उसी दिन उसने मैदान पर अपने बल्ले से बड़ा जवाब दे दिया। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लायम लिविंगस्टन ने एक धमाकेदार पारी खेलकर साफ कर दिया कि उन पर लगाया गया दांव बिल्कुल सही था।
अबू धाबी में खुद को किया साबित
लायम लिविंगस्टन ने इंटरनेशनल लीग T20 में अपनी टीम अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लिविंगस्टन ने महज 48 गेंदों में 76 रन बनाए। यह इस सीजन में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा, जिसने मैच की दिशा ही बदल दी।
चौकों-छक्कों से मचाया धमाल
158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में लिविंगस्टन ने गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुल 9 बाउंड्री लगाईं, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
1 रन से जीती टीम, बना रोमांच
लिविंगस्टन की पारी के दम पर अबू धाबी नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डेजर्ट वाइपर्स की टीम 6 विकेट पर 180 रन ही बना सकी और मुकाबला 1 रन से हार गई। यह जीत पूरी तरह लिविंगस्टन की पारी के नाम रही।
13 करोड़ में क्यों लगी होड़
गौरतलब है कि IPL 2026 ऑक्शन के पहले दौर में लिविंगस्टन अनसोल्ड रहे थे। लेकिन दूसरी बार नाम आते ही KKR, गुजरात, लखनऊ और हैदराबाद उनके पीछे पड़ गईं। बोली की शुरुआत KKR ने की, गुजरात भी रेस में शामिल हुआ, लेकिन असली मुकाबला LSG और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ। आखिरकार SRH ने 13 करोड़ रुपये में बाजी मार ली।