12 अक्टूबर की दोपहर को, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन
वृहद भवन में वियतनाम की राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष ट्रान थान मान से मुलाकात की।
ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा वियतनाम के राष्ट्रपति तो
लाम के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-वियतनाम साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण लगातार
गहरा और अधिक व्यावहारिक होता जा रहा है। इस साल अप्रैल में, दोनों पार्टियों और देशों के शीर्ष
नेताओं ने पेइचिंग में मुलाकात की, और द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने की दिशा में आगे की
योजना बनाई। चीन वियतनाम के साथ विकास रणनीतियों के जुड़ाव को मजबूत करने, द्विपक्षीय
सहयोग संचालन समिति जैसे तंत्रों का बेहतर उपयोग करने, द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग
का विस्तार और अनुकूलन करने और कनेक्टिविटी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल
अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में सहयोग की गुणवत्ता और दक्षता में लगातार सुधार करने के लिए तैयार है।
ठीक उसी दिन में चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ
लेजी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में वियतनाम की राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष ट्रान थान मान के साथ
वार्ता की और चीन व वियतनाम के विधायी निकायों की संयुक्त समिति की दूसरी बैठक की सह-
अध्यक्षता की।
चाओ लेजी ने कहा कि चीन और वियतनाम दोनों पक्षों को रणनीतिक आपसी विश्वास को मजबूत
करना चाहिए, उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की सकारात्मक गति को बनाए रखना चाहिए, रणनीतिक
संचार को सुदृढ़ करना चाहिए और एक-दूसरे का दृढ़तापूर्वक समर्थन करना चाहिए। दोनों को
व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना चाहिए, बुनियादी ढांचे की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए
और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्वच्छ ऊर्जा और संचार उपग्रहों जैसे उभरते क्षेत्रों में
सहयोग का विस्तार करना चाहिए। चीन, वियतनाम सहित आसियान देशों के साथ मिलकर शांति,
सुरक्षा, समृद्धि, सौंदर्य और मित्रता के ;पांच-परिवार ; समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए तैयार
है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





