चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 22 सितंबर को दोपहर बाद शांगहाई
में 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विश्व कौशल
संगठन के अध्यक्ष फ्रांसिस होरंट और सीईओ डेविड होए से मुलाकात की।
इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि लंबे समय से चीन और विश्व
कौशल संगठन के बीच बेहतर सहयोग संबंध कायम रहते हैं। चीनी
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खुद 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता के
आयोजन को प्रोत्साहित किया। यह कुशल प्रतिभाओं पर चीन का ध्यान
और वैश्विक कौशल सहयोग के प्रति चीन का दृढ़ समर्थन दर्शाता है।
प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान चीन ने विश्व कौशल संगठन के साथ
ईमानदारी से सहयोग किया। चीन शानदार प्रतियोगिता का आयोजन
करने को लेकर आश्वस्त है। चीन विश्व कौशल संगठन के साथ सहयोग
मजबूत कर वैश्विक कौशल कार्य का विकास बढ़ाना चाहता है, ताकि
विश्व अर्थव्यवस्था की सतत वृद्धि और सभी देशों के लोगों की भलाई
बढ़ सके।
वहीं, विश्व कौशल संगठन के अध्यक्ष फ्रांसिस होरंट और सीईओ
डेविड होए ने चीन में कौशल कार्य के तेज विकास और अन्य देशों को दी
गई सहायता की प्रशंसा की। उन्हें आशा है कि चीन के साथ संगठन की
वर्ष 2035 विजन योजना बढ़ाई जाएगी, ताकि एक साथ विश्व शांति,
स्थिरता, समृद्धि और विकास में योगदान किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





