सिंह राशि वाले रहे सावधान…मिल सकता है धोखा..इस राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी…जानें क्या कहता है आज का राशिफल
21 जुलाई सभी राशियों का राशिफल:-
मेष राशि (Aries):
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज शुभ समय है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी बुजुर्ग की तबीयत परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। लकी नंबर 7, लकी कलर- लाल।
वृषभ राशि (Taurus):
वृषभ राशि के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। यात्रा टालें। लकी नंबर 4, लकी कलर- हरा।
मिथुन राशि (Gemini):
मिथुन राशि के लोगों को आज धन लाभ के अच्छे संकेत मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक तनाव से दूर रहें और मेडिटेशन करें। लकी नंबर 3, लकी कलर- पीला।
कर्क राशि (Cancer):
कर्क राशि वालों को आज थोड़ी सावधानी रखनी होगी। ऑफिस में अनबन की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में गलतफहमी दूर करें। वित्तीय मामले सोच-समझकर निपटाएं। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज पूजा-पाठ में मन लगाएं। लकी नंबर 8, लकी कलर- सफेद।
सिंह राशि (Leo):
सिंह राशि के जातकों का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। बिजनेस में धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें और विवाद से बचें। पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी। ब्राह्मणों को भोजन कराएं। लकी नंबर 9, लकी कलर- पीच।
कन्या राशि (Virgo):
कन्या राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। धन की कमी से पारिवारिक परेशानियां होंगी। भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। बच्चों से खुशी मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें। हनुमान जी के मंत्र का जाप करें। लकी नंबर 6, लकी कलर- आसमानी।
तुला राशि (Libra):
तुला राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ आउटिंग का प्लान बन सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी। घर की साफ-सफाई में ध्यान दें। स्वास्तिक बनाएं और दीपक जलाएं। लकी नंबर 2, लकी कलर- नीला।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर मेहनत करनी पड़ेगी। रिलेशनशिप में ब्रेकअप की संभावना है। शादीशुदा जीवन सुखमय रहेगा। दुर्गा देवी के 108 नामों का जाप करें आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है वहीं लकी कलर- लाल है।
धनु राशि (Sagittarius):
धनु राशि के लिए दिन शुभ है। नई नौकरी या प्रमोशन की संभावना है। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबी यात्रा का योग है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लकी नंबर 1, लकी कलर- नारंगी।
मकर राशि (Capricorn):
मकर राशि वालों को आज आर्थिक रूप से थोड़ा सतर्क रहना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर सतर्कता जरूरी है। परिवार में विवाद की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। लकी नंबर 8, लकी कलर- ग्रे।
कुंभ राशि (Aquarius):
कुंभ राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा। कार्यों में देरी से मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाना होगा। पार्टनर से विचार न मिल पाने से निराशा हो सकती है। लकी नंबर 5, लकी कलर- फिरोजी।
मीन राशि (Pisces):
मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मानसिक संतुलन बना रहेगा। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में मुनाफा होगा। आज माता-पिता से आशीर्वाद लें। लकी नंबर 2, लकी कलर- गुलाबी।