Thursday, June 5, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home बिजनेस

भारत ने लगाई लंबी छलांग…इस देश को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी…! जानें अगले 30 माह में कहां से कहां पहुंचेगा भारत

DigitalDesk by DigitalDesk
May 25, 2025
in Uncategorized
0
Leaving this country behind India became the fourth largest economy of the world Where will India reach in the next 30 months
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत ने लगाई लंबी छलांग…इस देश को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी…! जानें अगले 30 माह में कहां से कहां पहुंचेगा भारत

भारत ने विश्व में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने यह जानकारी दी है। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद उन्होंने यह बयान दिया है। भारत की यह प्रगति वैश्विक आर्थिक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है।

Related posts

RCB की जीत का जश्न बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 7 की मौत, 10 घायल

RCB की जीत का जश्न बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 7 की मौत, 10 घायल

June 4, 2025
देश में 1 मार्च, 2027 से शुरू होगी जनगणना Caste Census जाति आधारित आंकड़ों का भी होगा संग्रह

देश में 1 मार्च, 2027 से शुरू होगी जनगणना Caste Census जाति आधारित आंकड़ों का भी होगा संग्रह

June 4, 2025
  • भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी
  • अमेरिका, चीन, जर्मनी के बाद तीसरे नंबर पर भारत
  • भारत ने अर्थ व्यवस्था के मामले में जापान को पीछे छोड़ा
  • नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने दी जानकारी
  • जापान को पीछे धकेला और भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
  • नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद दी जानकारी
  • कुल मिलाकर भारत के अनुकूल है माहौल वैश्विक और आर्थिक माहौल

भारत बना विश्व की चौथी इकोनॉमी

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि वैश्विक और आर्थिक परिदृश्य भारत के पक्ष में है। कोविड-19 महामारी के बाद जब अधिकांश देश मंदी के साथ आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहे थे, भारत ने निरंतर विकास दर बनाए रखी। विदेशी निवेश, तकनीकी नवाचार और मजबूत घरेलू मांग ने मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती दी है।

आने वाले 30 माह में बनेगा तीसरी शक्ति

सुब्रह्मण्यम ने भविष्य को लेकर भी एक सकारात्मक संकेत भी दिया और कहा कि “आने वालले 30 महीनों यानी ढाई वर्षों के भीतर भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह लक्ष्य सरकार की दीर्घकालिक योजनाओं और सुधारों का परिणाम होगा। इससे भारत का वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव और अधिक बढ़ेगा।

सुधार, निवेश और विकास दर

भारत की अर्थव्यवस्था में यह तेज़ उछाल सरकारी सुधारों, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, और मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों की वजह से संभव हुआ है। भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि लगातार बनी हुई है और इस साल भी देश की विकास दर 6.5% से अधिक रहने की उम्मीद है। यह दर विकसित देशों से कहीं अधिक है।

वैश्विक मंच पर भारत की पकड़

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ भारत अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अधिक प्रभावशाली भूमिका निभा सकेगा। G20, ब्रिक्स और संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक मंचों पर भारत की भागीदारी और निर्णयों की अहमियत पहले से कहीं अधिक होगी। इससे भारत की कूटनीतिक ताकत भी बढ़ेगी और वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा। बहरहाल भारत की यह उपलब्धि केवल आर्थिक सफलता नहीं, बल्कि 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और सरकार की नीतियों की सफलता का प्रमाण है। आने वाले वर्षों में अगर यही रफ्तार बनी रही, तो भारत न केवल तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, बल्कि एक मजबूत वैश्विक नेता के रूप में भी उभरेगा।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 67
Tags: #India became the fourth largest economy of the world#Where will India reach in the next 30 months
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा झटका! दिलीप घोष की TMC में एंट्री तय?

slide 1 to 3 of 3
बंगाल चुनाव से पहले बड़ा झटका! दिलीप घोष की TMC में एंट्री तय?

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा झटका! दिलीप घोष की TMC में एंट्री तय?

स्पेशल
Defamation vs Political Rhetoric Know why Bihar Minister Ashok Choudhary filed a defamation case against Prashant Kishor

बिहार विधानसभा चुनाव: मानहानि बनाम सियासी बयानबाजी…जानें मंत्री अशोक चौधरी ने क्यों दायर किया प्रशांत किशोर पर मानहानि का केस

मुख्य समाचार
After Rahul Gandhi statement MP Congress organization is looking for lame horses

राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस संगठन को लंगड़े घोड़ों की तलाश…!क्या है “लंगड़े घोड़ों को रिटायर करना है का सियासी अर्थ…MP कांग्रेस में लंगड़ा घोड़ा कौन?

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 4, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version